भाजपा सरकार के 9 वर्ष पुरे होने पर संगठन चलाएगा विशेष जनसम्पर्क अभियान
30 मई 2023 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है।
30 मई 2023 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाऐंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मोदी सरकार गरीब, शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है, वहीं सांस्कृतिक विरासन को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे है। आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है। भाजपा द्वारा इस अभियान के अंतर्गत इंदौर में भी व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गो से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जायेगा।
इस अभियान को लेकर प्रदेश संयोजक में राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार एवं स्थानीय क्लस्टर प्रभारी, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा को बनाया गया है। संपर्क के समर्थन कार्यक्रम जिसमें प्रभावशाली व्यक्तियों, खिलाड़ियो, कलाकारो, उद्योगपतियों, शहीदों एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जायेगा।
लोकसभा स्तर पर विशाल जनसभा आयोजित की जायेगी, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी व केन्द्रीय मंत्री शामिल होंग प्रत्येक लोकसभा स्तर पर पत्रकारवार्ता आयोजित की जायेगी जिसमें केन्द्रीय टोली के सदस्य व स्थानीय भाजपा सांसद व विधायक सहित प्रेस वार्ता लेंगे। प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, इसमें 25 जून आपातकाल दिवस एवं कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैसे नष्ट किया इस पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 33 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 36 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले