इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जिसमें लिंक पर क्लिक करते ही फरियादी के अकाउंट से रुपए कट गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है थाना क्षेत्र में रहने वाले नरेंद्र गोड नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके द्वारा ब्लू डॉट कंपनी के माध्यम से कुछ आर्डर किया था जिसके बाद उसी कंपनी से उनके पास लिंक आई लिंक पर क्लिक करते ही उनके अकाउंट से रुपए कटने के मैसेज आने लगे अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के अकाउंट से कुल 91 हजार रुपए धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिया गए खुद को ठगा महसूस होने का फरियादी ने पुलिस की शरण ली और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
वही दूसरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है यहां के आशीष नगर के रहने वाले भरतेश कुमार जैन द्वारा आने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके पास अनजान नंबर से फोन आया था और खुद को अपना परिचित बताया और और बातों में उलझा कर उनसे उनका यूपीआई पिन ले लिया और दो ट्रांजैक्शन कर उनके अकाउंट से 45 हजार रुपए निकाल लिए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है
