
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के आरोपित राकेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम अजनास हंडिया (हरदा) को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एडीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, आरोपित का साथी दुर्गा और एक अन्य पुलिस को चकमा देकर कार से फरार हो गए। राकेश के खिलाफ अपराध शाखा में केस दर्ज किया गया है।
