MP में गायों की तस्करी रोकने के लिए ऑनलाइन एप बनेगा, कोई भी व्यक्ति कर सकेगा शिकायत Indore News in Hindi
इंदौर में हुई गौवंश पर बनाई गई विधानसभा की प्रवर समिति की बैठक मध्य प्रदेश में गायों की तस्करी रोकने के लिए ऑनलाइन एप (Online App) बनेगा, जिस पर जाकर कोई भी व्यक्ति गौ तस्करी की शिकायत कर सकेगा.
इंदौर में हुई गौवंश पर बनाई गई विधानसभा की प्रवर समिति की बैठक
मध्य प्रदेश में गायों की तस्करी रोकने के लिए ऑनलाइन एप (Online App) बनेगा, जिस पर जाकर कोई भी व्यक्ति गौ तस्करी की शिकायत कर सकेगा. साथ ही गायों के उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर और एनिमल एंबुलेंस के उपायों पर भी विचार किया जा रहा है
गौवंश संरक्षण के लिए इंदौर में हुई बैठक
मध्य प्रदेश में गौवंश वध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2019 पर विचार के लिए विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा ने प्रवर समिति का गठन किया है. ये समिति इस विधेयक के लिए आमजनों से सुझाव मांग रही है. इस समिति की पहली बैठक इंदौर में की गई जिसमें गौशाला संचालकों और गौवंश से जुड़ी संस्थाओं की एक बैठक की गई.
एनिमल एंबुलेंस और ट्रॉमा सेंटर बनाने के सुझावबैठक में कई अहम सुझाव सामने आए, जिसमें गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ऑनलाइन एप बनाने, गायों के एक्सीडेंट होने पर उनके आकस्मिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक बनाने पर भी चर्चा की गई. साथ ही गायों को तत्काल उपचार के लिए एनिमनल एंबुलेंस की व्यवस्था करने की बात कही गई. प्रवर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सरकार ने गौशाला बना दी है और अब उनके संचालन का जिम्मा महिला समूहों को दिया जाएगा, जिससे गायों का सही रखरखाव हो सके.
‘गौवंश के लिए जागरुकता अभियान चलाए सरकार’
विधानसभा की प्रवर समिति के सदस्य बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गौ तस्करी को ऐसे कानून के रुप में लाया जाय जिससे दो समुदायों के बीच जो तनाव होता है, वो खत्म हो, पुलिस प्रशासन सख्त हो इसके अलावा गौ माता सुरक्षित हो, उसे पूरा आहार मिले और वो सड़क पर आवारा न घूमे इन तमाम बातों के लिए सरकार की ओर से जनजागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि गायों की उपयोगिता समाज को बताई जानी चाहिए. लोग गायों के पंचगव्य के बारे में लोग जान सकें इसके लिए कैम्पेन चलाए जाने चाहिए तभी गौवंश की तस्करी रुक सकेगी.
ये भी पढ़ें –
MP बोर्ड परीक्षाएं : शिक्षा विभाग और माशिमं ने कहा-छात्रों को अपने आप जाना होगा परीक्षा केंद्र
PHOTOS : बीच सड़क पर दिग्विजय-ज्योतिरादित्य की मुलाक़ात तो हुई पर बंद कमरे में बात नहीं…
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: February 24, 2020, 7:38 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले