इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक कर्मचारी ने अपने मालिक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की विवाद पुराने पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है इसके चलते कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था उसी के चलते कर्मचारी ने इस घटना को अंजाम दिया फिलहाल पूरा मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी कागज डिस्पोजल आइटम की फैक्ट्री संचालित करने वाले सोमचंद जैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहां अर्जुन मालिक नामक कर्मचारी काम करता था जिसे उस समय पूर्व नौकरी से निकाल दिया गया था वही उसके बाद वह कंपनी से स्क्रैप आइटम खरीदा था लेकिन कुछ पैसे बकाया होने के चलते उसे स्क्रैप नहीं दिया गया जिससे खफा होकर आरोपी कर्मचारी अर्जुन माली अपने घर गया और एक पेट्रोल की बोतल ला कर अपने मालिक सोमचंद जैन के ऊपर डाल दी और उन्हें आग लगाने वाला था उसके पहले सोमचंद जैन अर्जुन माली को धक्का दिया और वहां से भाग गए इस बीच वहां आसपास के कर्मचारियों ने अर्जुन माली को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया और उस पर धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया है एसीपी धैर्यशील येवले के मुताबिक अगर वहां आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था पड़ोस में ही एक बड़ा तेल का गोडाउन भी है वह भी चपेट में आ सकता था लेकिन एक बड़ा हादसा होने से बच गया फिलहाल आरोपी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
