BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का संकल्प हुआ पूरा, अब 20 साल बाद ग्रहण करेंगे अन्न Indore News in Hindi
पितृ पर्वत पर हनुमान की प्रतिमा विराजित करने के संकल्प के साथ छोड़ दिया था अन्न. पितृ पर्वत पर 72 फीट की अष्टधातु की भगवान हनुमान (Lord Hanuman) की प्रतिमा विराजित की गई है, जिस पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.
पितृ पर्वत पर 72 फीट की अष्टधातु की भगवान हनुमान (Lord Hanuman) की प्रतिमा विराजित की गई है, जिस पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 20 साल बाद अन्न ग्रहण करेंगे.
यहां लगी हुनमान की प्रतिमा
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने मेयर के कार्यकाल के दौरान हनुमान की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प लिया और शहर की पुरानी देवधरम टेकरी पर पितृ पर्वत की शुरुआत कर दी. वहां लोगों से पूर्वजों की याद में पौधे लगवाना शुरू करा दिया और धीरे-धीरे ये पौधे पेड़ बनते गए. पिछले बीस साल में करीब एक लाख पेड़ यहां पर लगाए गए. इसके बाद भगवान हनुमान की अष्टधातु की प्रतिमा बनना शुरू हुई और ग्वालियर के 125 कारीगरों ने 7 साल में इस प्रतिमा को तैयार किया, जो फरवरी 2020 में स्थापित हो पाई है. इसका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 24 फरवरी से चल रहा है, जो कि 3 मार्च खत्म होगा. यही नहीं, उस दिन नगर भोज का आयोजन किया गया है.
20 साल बाद अन्न ग्रहण करेंगे कैलाश विजयवर्गीयइंदौर के पितृ पर्वत पर विराजित पित्रेश्वर हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है जिसमें शामिल होने महामंडलेश्वर जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज, संत मुरारी बापू और वृंदावन से महामंडलेश्वर गुरुशरणानंदजी महाराज भी पहुंच रहे हैं. उन्हीं के हाथों 20 साल बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अन्न ग्रहण करेंगे. वे दो दशक से अन्न नहीं खा रहे थे और उन्होंने गेहूं, चावल, मक्का, बाजरा, ज्वार समेत सभी दालों का त्याग कर दिया था. वे सिर्फ मोरधन, राजगिरा, साबूदाना, फल और सब्जियां ही खा रहे थे. इसमें मजेदार बात ये है कि विजयवर्गीय के अन्य त्यागने के बाद उनकी पत्नी आशा विजयवर्गीय ने मोरधन के 20 प्रकार के व्यंजन बनाना सीख लिए थे. शहर से बाहर रहने की स्थिति में वे सब्जी और फलों पर ही आश्रित रहते थे.
72 फीट की अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा विराजित की गई है.
प्रतिमा पर खर्च हुए 15 करोड़ रुपए
पितृ पर्वत पर प्रदेश की सबसे बड़ी यानी 72 फीट की अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा विराजित की गई है, जिसमें सोना, चांदी, तांबा, जस्ता, सीसा, कैडियम जैसे अष्ट धातु को उपयोग किया गया है. इस प्रतिमा पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. 108 टन वजनी इस प्रतिमा में 9 टन की गदा है जो 47 फीट लंबी है, वहीं 3 टन की उनकी छतरी है. इस छतरी पर 9 इंच आकार में 108 बार राम नाम गुदा हुआ है. हनुमान के हाथ में जो मंजीरे हैं, उनकी लंबाई 11 फीट है. भगवान राम की भक्ति में बैठे हनुमान की इस प्रतिमा के साथ 15×12 फीट की रामकथा भी तैयार की गई है. प्रतिमा के आसपास जर्मनी से दो करोड़ रुपए में लाईं गई लेजर लाइटें भी लगाई गई हैं जिनसे प्रतिमा के सीने पर हनुमान चालीसा का वर्णन चित्रमय दिखाई देता है.
ये भी पढ़ें-
आयकर विभाग की छापेमारी से MP-छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप, जानिए इनसाइड स्टोरी!
अपनी ही सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस नेता ने लिखा ‘वाह री सरकार धन्य हो
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: February 27, 2020, 8:58 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
