देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

रूस की विक्ट्री-डे परेड में शामिल हुए 10 हजार सैनिक:पुतिन ने यूक्रेनी नेताओं को नाजी कहा, बोले- पश्चिमी देश हमें तबाह करना चाहते हैं

सोवियत संघ ने 9 मई 1945 को पहला विक्ट्री डे मनाया था। तब जर्मनी ने USSR के सामने सरेंडर कर दिया था। तब से रूस इस दिन को विक्ट्री-डे के रूप में मनाता है। रूस में आज विक्ट्री-डे मनाया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi10 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूस में आज विक्ट्री-डे मनाया जा रहा है। इसी दिन सोवियत यूनियन ने वर्ल्ड वॉर 2 में नाजी जर्मनी को हराया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्रेमलिन से रेड स्क्वायर पहुंचे जहां परेड का आयोजन किया गया। विक्ट्री डे पर अपनी 10 मिनट की स्पीच के दौरान पुतिन ने कहा- नाजियों की हार को 78 साल बाद एक बार फिर से रूस और पूरी दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है। रूस के खिलाफ असली युद्ध की शुरुआत हो चुकी है।

पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग की तुलना नाजियों के साथ हुए युद्ध से की। उन्होंने कहा- यूक्रेन के लीडर्स दुनिया के नए नाजी हैं। यूक्रेन जंग ने वैश्विक समुदाय को एक ब्रेकिंग पॉइंट पर ला दिया है। रूस भविष्य में शांति स्थापित करना चाहता है, लेकिन पश्चिमी देश ऐसा नहीं चाहते। वो लगातार लोगों में नफरत और रशोफोबिया (रूस के खिलाफ नफरत और डर) की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं। वो सिर्फ हमारे देश को बर्बाद करना चाहते हैं। यूक्रेनी नागरिक पश्चिमी देशों के बुरे मंसूबों के गुलाम बन गए हैं।

पुतिन ने कहा- पश्चिमी देश लोगों में नफरत और रशोफोबिया की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं।
पुतिन ने कहा- पश्चिमी देश लोगों में नफरत और रशोफोबिया की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं।

6 देशों के लीडर्स हुए शामिल
विक्ट्री डे सेलिब्रेशन में उन 6 देशों ने भी हिस्सा लिया जो कभी सोवियत संघ में शामिल थे। कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, आर्मेनिया, उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान और बेलारूस के लीडर्स पुतिन के साथ नजर आए। सभी ने रेड स्क्वायर पर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मारे गए रूसी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान 125 मिलिट्री व्हीकल्स और 10 हजार रूसी सैनिकों ने परेड निकाली। इसमें रूस की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल और S-400 मिसाइल सिस्टम भी शामिल थे। हालांकि, कुछ दिन पहले ही क्रेमलिन पर हुए ड्रोन अटैक को देखते हुए इस साल परेड में कोई मिलिट्री फ्लाईपास्ट नहीं निकाला गया।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑