इजराइल के हमले में 25 फिलिस्तीनियों की मौत:इस्लामिक जिहाद का टॉप मिसाइल कमांडर मारा गया, आतंकियों ने इजराइल पर दागे 507 रॉकेट
इजराइल की डिफेंस फोर्स ने गाजा में 158 से ज्यादा इस्लामिक जिहाद के ठिकानों को निशाना बनाया। इजराइल और फिलिस्तीन के बीच पिछले 3 दिन से लगातार हमले जारी हैं।
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच पिछले 3 दिन से लगातार हमले जारी हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, 9 महीनों की सबसे बड़ी लड़ाई में अब तक करीब 25 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है जबकि 64 लोग घायल हुए हैं। इसमें 5 महिलाएं और 5 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा इजराइल ने फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद (PIJ) के टॉप मिसाइल कमांडर अली हसन गली उर्फ अबु मुहम्मद को भी मार गिराया है।
बुधवार को गाजा में आतंकवादियों ने इजराइल पर 507 से ज्यादा रॉकेट दागे थे। इजराइली मिलिट्री के मुताबिक, इनमें से 368 रॉकेट बॉर्डर क्रॉस कर पाए, जबकि बाकी गाजा में ही रह गए। वहीं इजराइल की डिफेंस फोर्स ने गाजा में 158 से ज्यादा इस्लामिक जिहाद के ठिकानों को निशाना बनाया।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। हम हमास और फिलिस्तीनियों पर नजर बनाए हुए हैं। वो छिप नहीं सकते। उन पर कब और कहां हमला करना है ये हम तय करेंगे। साथ ही ये लड़ाई कब खत्म होगी इसका फैसला भी इजराइल ही करेगा।
3 दिन पहले मारे गए थे PIJ के 3 कमांडर
इससे पहले 8 मई को गाजा पट्टी पर इजराइल के हवाई हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी। इस मिशन को ऑपरेशन ‘शील्ड एंड एरो’ नाम दिया गया। इजराइल ने फिलिस्तीन इस्लामिक जिहादी मूवमेंट के टॉप 3 कमांडर और उनके परिवार के लोगों को मार गिराया था। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, गाजा पट्टी पर हमले में फाइटर जेट समेत 40 एयरक्राफ्ट शामिल थे। अटैक से पहले इलाके के 40 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले इजराइलियों को बॉम्ब शेल्टर में भेज दिया गया था।
गाजा पट्टी में हुआ ऑपरेशन इजराइल की जवाबी कार्रवाई थी। दरअसल, पिछले हफ्ते एक फिलिस्तीन ने भूख हड़ताल कर इजराइल की जेल में दम तोड़ दिया था। जिसके बाद फिलिस्तीन की तरफ से इजराइल के बॉर्डर वाले इलाके में कई रॉकेट दागे थे। इससे पहले पिछले साल अगस्त में इजराइल और PIJ के बीच बड़ी लड़ाई हुई थी। इसमें 49 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी।
इजराइल और इस्लामिक जिहाद के बीच लड़ाई की 3 तस्वीरें…
इजराइल में गाजा पट्टी से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं।
क्या है फिलिस्तीन का इस्लामिक जिहाद संगठन
फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद संगठन को 1981 में बनाया गया था। इसकी शुरुआत मिस्त्र में पढ़ने वाले फिलिस्तीनी लड़कों ने की थी। ये वेस्ट बैंक, गाजा और इजराइल के कब्जे वाले इलाकों में फिलिस्तीन का कब्जा चाहता है। इजराइल इस संगठन को ईरान का साथी बताता है। जो इजराइल को तबाह कर देना चाहते हैं। इस्लामिक जिहाद संगठन फिलिस्तीन को आजादी दिलाने वाले दूसरे बड़े संगठनों की तुलना में छोटा है। इसे ईरान से फंडिंग मिलती है।
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।
गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले



