अफगानिस्तान में रोज 167 बच्चों की मौत:तालिबानी सत्ता में चरमराया हेल्थ सेक्टर, 60 बच्चों पर सिर्फ 2 नर्स, ऑक्सीजन मास्क भी नहीं
अफगानिस्तान के घोर प्रांत के अस्पतालों में बच्चों के लिए सही ऑक्सीजन मास्क और सिलेंडर की कमी है। अफगानिस्तान में हर रोज करीब 167 बच्चों की मौत हो रही है।
अफगानिस्तान में हर रोज करीब 167 बच्चों की मौत हो रही है। BBC के मुताबिक, ये आंकड़ा सिर्फ आधिकारिक है और जमीनी हकीकत इससे कहीं ज्यादा खराब हो सकती है। घोर प्रान्त के बेस्ट हॉस्पिटल में कई कमरे बीमार बच्चों से भरे हुए हैं। अस्पताल में एक बेड पर कम से कम 2 बच्चे भर्ती हैं। वहीं, 60 बच्चों के वॉर्ड में देखरेख के लिए सिर्फ 2 नर्स काम कर रही हैं।
UNICEF के मुताबिक, ये बच्चे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। हालांकि, इन बीमारियों को इलाज मुमकिन है। दरअसल, अफगानिस्तान में हमेशा से ही हेल्थ फैसिलिटीज खराब रही हैं। तालिबान के कब्जे से हमले यहां विदेशी फंडिंग के जरिए इलाज की सुविधाएं जुटाई जाती थीं, लेकिन 2021 के बाद से ये भी बंद हो गया। BBC के मुताबिक, पिछले 20 महीनों में कई बड़े अस्पतालों बंद हो चुके हैं।
डॉक्टर बोले- बच्चों को मरते देखने के अलावा कोई रास्ता नहीं
सत्ता कब्जाने के बाद से तालिबान लगातार महिलाओं पर अलग-अलग बैन लगाता आ रहा है। उसने औरतों के NGO में काम करने पर भी पाबंदी लगा दी है। इसकी वजह से समाज सेवा के तौर पर भी एजेंसियां बच्चों की कोई मदद नहीं कर पा रही हैं। घोर के एक अस्पताल में काम करने वाले डॉ. समदी ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं। इलाज के लिए बाकी जरूरी मशीनों की भी कमी है।
डॉ. समदी ने कहा- हमारे पास जरूरत जितना प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं है। महिला स्टाफ की सबसे ज्यादा कमी है। जब हमारे पास सभी ऐसे बच्चे हैं जो गंभीर हालात में हैं, तो हम पहले किस बच्चे का इलाज करें? हमारे पास उन्हें मरते हुए देखने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होता है।
सरकार को मान्यता नहीं इसलिए नहीं हो रही फंडिंग
UN ने अफगानिस्तान के लिए जितनी फंडिंग की अपील की है उसका केवल 5% ही अब तक उन्हें मिला है। दरअसल, 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इससे पहले 21 साल तक अफगानिस्तान में पब्लिक हेल्थकेयर के लिए अरबों रुपए खर्च किए गए। 2021 में सत्ता बदलने के बाद से अब तक तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं मिली है। ऐसे में देश के लिए पैसे आवंटित करना मुश्किल हो गया है।
हालांकि, कुछ NGO लगातार हॉस्पिटल के स्टाफ को सैलेरी देने और जरूरी सुविधाओं के लिए फंडिंग इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। इन NGO के मुताबिक, ऐसा मुमकिन है कि महिलाओं पर तालिबान की बढ़ती पाबंदी को देखते हुए जल्द ही उन्हें जो फंडिंग मिल रही है वो भी बंद हो जाए।
कब्रिस्तान में बढ़ी ज्यादातर नई कब्र बच्चों की हैं
घोर अस्पताल के पास ही मौजूद एक कब्रिस्तान में कई ऐसी कब्र हैं जहां किसी का नाम नहीं मौजूद है और देखभाल करने के लिए भी कोई नहीं है। यहां पिछले कुछ समय में खुदी नई कब्रों में आधी से ज्यादा बच्चों की हैं। कब्रिस्तान के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पिछले कुछ समय में जो भी लोग यहां आए हैं उनमें से ज्यादातर ने बच्चों को ही दफनाया हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

