बिलावल बोले- पाकिस्तान से इनसिक्योर भारत:कहा- BJP-RSS हर मुस्लिम को आतंकवादी मानते हैं, मैंने इस सोच को बदलने की कोशिश की
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार रात को कराची में कहा कि उनकी भारत यात्रा सफल रही। उन्होंने कहा कि हमने हर मुसलमान को आतंकवादी मानने की RSS और BJP की विचारधारा को नकार दिया।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार रात को कराची में कहा कि उनकी भारत यात्रा सफल रही। उन्होंने कहा कि हमने हर मुसलमान को आतंकवादी मानने की RSS और BJP की विचारधारा को नकार दिया।
उन्होंने कहा- RSS और BJP इस मिथक को बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि दुनियाभर के मुसलमान आतंकवादी हैं। वे पाकिस्तानियों को आतंकवादी घोषित करते हैं। हमने इस मिथक को तोड़ने का प्रयास किया है। भारत के साथ रिश्ते तब तक ठीक नहीं हो सकते, जब तक कश्मीर में अगस्त 2019 जैसी स्थिति बहाल नहीं हो जाती।
कराची में भुट्टो ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भुट्टो गोवा में SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के बाद कराची लौटे थे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुट्टो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान का जवाब देते हुए कहा कि भारत के अंदर इनसिक्योरिटी की भावना है। सामूहिक सुरक्षा हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है। आतंकवाद वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।
SCO बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को गोवा की राजधानी पणजी में विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो।
जयशंकर ने कहा था- आतंकी फैक्ट्री का प्रमोटर है पाकिस्तान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को गोवा में शंघाई सहयोग परिषद (SCO) की बैठक के बाद कहा था कि हमने आतंक के दंश को झेला है। आतंक को पोषित करने वाले खुद ही पीड़ित होने का पाखंड कर रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजौरी हमले पर पूछे सवाल पर जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की साख भी उसके खजाने के समान खाली है। पाकिस्तान दुनिया भर में आतंक की फैक्ट्री का सबसे बड़ा प्रमोटर है। उन्होंने कहा कि भारत क्रॉस बॉर्डर टेरर से निपटने के लिए हर प्रयास कर रहा है। बिलावल के साथ वन टु वन बैठक पर जयशंकर ने कहा कि SCO बहुपक्षीय मंच है, यह द्विपक्षीय मंच नहीं है। जयशंकर ने स्वीकार किया कि भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं। चीन लद्दाख में सेनाओं को पीछे करे।
अब केवल PoK खाली करने पर बात
विदेश मंत्री जयशंकर ने स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान के साथ कश्मीर के मुद्दे पर भारत कोई बात नहीं करने वाला है। अब केवल इस मुद्दे पर बात होगी कि पाकिस्तान अवैध रूप से कब्जाए हुए PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) से अपना कब्जा कब हटाने वाला है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद को लेकर SCO की बैठक में अपना पक्ष रखा।
जयशंकर ने कहा था- पाक विदेश मंत्री आतंकवाद के प्रवक्ता
इससे पहले शुक्रवार को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। बैठक खत्म होने के बाद जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर बिलावल भुट्टो जरदारी के बारे में पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने कहा था- SCO मेंबर कंट्री के विदेश मंत्री के तौर पर उन्हें बाकी सदस्यों की तरह ट्रीटमेंट मिला, लेकिन आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले, उसे जायज ठहराने वाले और (माफी के साथ) टेररिज्म इंडस्ट्री के प्रवक्ता की तरह बर्ताव करने वाले के तौर पर उनके तर्कों काे खारिज कर दिया गया और ये SCO मीटिंग के दौरान भी हुआ।’
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल किया था। इस पर जयशंकर ने कहा- आतंकवाद के पीड़ित आतंकवाद पर चर्चा करने के लिए आतंकवाद के अपराधियों के साथ नहीं बैठते हैं, आतंकवाद के पीड़ित खुद का बचाव करते हैं, वे इसकी निंदा करते हैं, वे इसे सही ठहराते हैं और वास्तव में यही हो रहा है। यहां आकर ऐसी पाखंडी बातें करना मानो एक ही नाव पर सवार होने जैसा है।
SCO बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को गोवा में विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो।
जयशंकर ने बिलावल से मिलने के 10 मिनट बाद उठाया आतंक का मुद्दा
SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाक विदेश मंत्री भुट्टो से मिलने के 10 मिनट बाद ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था- आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। इसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। जयशंकर ने ये भी कहा कि आतंकवाद से हर रूप में लड़ना और उसे हर हाल में रोकना होगा।
भुट्टो ने कहा था- भारत ने 370 हटाकर बातचीत के रास्ते बंद किए
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने प्रेस से बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था। बिलावल ने आर्टिकल 370 खत्म करने के भारत के फैसले को गैर कानूनी बताया था। उन्होंने कहा था- कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीनकर भारत ने बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

