सीएम ने की थी घोषणा…पर कौन बनाएगा बेलेश्वर महादेव मंदिर, निगम पीछे हटा
स्नेह नगर (पटेल नगर) के बगीचे की बावड़ी के हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और नगर निगम ने यहां बिना अनुमति बनाए जा रहे बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर को ध्वस्त कर दिया था।
स्नेह नगर (पटेल नगर) के बगीचे की बावड़ी के हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और नगर निगम ने यहां बिना अनुमति बनाए जा रहे बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। कुछ समय बाद ही क्षेत्र के कई रहवासियों ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया कि मंदिर को वापस बनाया जाए। जनभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह घोषणा भी कर दी कि मंदिर वापस बनाया जाएगा,.. पर अब बड़ा सवाल यह है कि मंदिर बनाएगा कौन? नगर निगम इस मामले में पीछे हट गया है। उसका कहना है कि मंदिर बनाना ही हो तो जिला प्रशासन इसके लिए पहले अनुमति दे।
दरअसल, सोमवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक आपदा प्रबंधन और यातायात समस्या के समाधान को लेकर थी, लेकिन इसी में बेलेश्वर महादेव मंदिर का मुद्दा भी सामने आया। बैठक में चर्चा के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा का पालन कैसे किया जाए। निगम तो यहां मंदिर बना नहीं सकता। यदि प्रशासन अनुमति दे तो आगे कुछ होगा। इस मुद्दे पर कलेक्टर इलैया राजा टी और अन्य अधिकारी भी कुछ नहीं बोल पाए। इस तरह मुद्दे पर बिना निर्णय बात समाप्त हुई।
आपदा प्रबंधन के लिए बनाया जाएगा संयुक्त दल
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, आइडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह आदि बैठक में मौजूद थे। आपदा प्रबंधन को लेकर तय हुआ कि पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन का संयुक्त दल बनाया जाएगा जो बावड़ी हादसे जैसे मामलों में समन्वय से काम करेगा। शहर के चारों ओर फायर स्टेशन बनाने के सुझाव पर आइडीए अध्यक्ष चावड़ा ने कहा कि नई आवासीय परियोजनाओं व बड़ी कालोनियों में फायर स्टेशन बनाने की जगह का प्रविधान रख रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले