ड्रग्स केस में फंसाने धमकी देकर मेडिकल छात्रा से 18 लाख ठगे
साइबर क्राइम का नया ट्रेंड सामने आया है। अपराधियों तक आधार कार्ड का डेटा पहुंच चुका है। शहर के नामी डाक्टर दंपति की बेटी को इसी तरह ठगा गया है।
साइबर क्राइम का नया ट्रेंड सामने आया है। अपराधियों तक आधार कार्ड का डेटा पहुंच चुका है। शहर के नामी डाक्टर दंपति की बेटी को इसी तरह ठगा गया है। बड़े मेडिकल कालेज में पढ़ने वाली इस युवती का आधार कार्ड हांसिल कर लिया गया था। उसको ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी और 18 लाख रुपये खाते में जमा करवा लिए। हालांकि एक्शन में आई साइबर सेल ने फर्जी खातों को फ्रीज कर राशी बचा ली है।
एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, 21 अप्रैल को छात्रा के पास नौ डिजिट के नंबर से एक काल आया था।जैसे ही उसने काल रिसिव किया रिकार्डेड वाइस सुनाई दी। छात्रा को कम्प्यूटराइज्ड़ आवाज सुनाई दे रही थी।उसको नाम बताया और कहा कि फेडेक्स का एक पार्सल मुंबई कस्टम विभाग ने रोक लिया है। पार्सल ताइवान से आया है और उसमें ड्रग्स मिला है। मुंबई पुलिस उसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर चुकी है। छात्रा से मुंबई पुलिस के कथित इंस्पेक्टर से लेकर पुलिस कमिश्नर तक से बात करवा दी गई।
अधिकारी बन बात करने वाले व्यक्ति ने छात्रा की काउंसलिंग की और कहा, आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग हो रहा है। आधार कार्ड की गोपनीय जानकारी माफिया और मनी लांड्रिंग करने वाले गिरोह तक पहुंच चुकी है।आरोपितों ने छात्रा को स्काइप आइडी भेजी और वीडियो काल कर बैंक स्टेटमेंट व अन्य जानकारी ले ली। उससे कहा कि उसका खाते का अवैध गतिविधियों में उपयोग हो रहा है, इसलिए उसे सैनिटाइज करना होगा। वरना उन सभी की गिरफ्तारी होगी जिनके द्वारा रुपयों का लेनदेन किया जा रहा है। उसके माता-पिता भी इसमें गिरफ्तार हो सकते हैं।
खाता सैनिटाइज करने का आश्वासन दिया और कहा कि इस वक्त जितनी भी राशि खाते में जमा है वह उनके द्वारा दिए खाते में ट्रांसफर कर दे। इस राशि को भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआइ) से सत्यापित करवा कर वापस कर दी जाएगी। आरोपितों के जाल में उलझकर छात्रा ने एनईएफटी से 18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही जालसाजों के पास इतनी बड़ी राशी पहुंची, उन्होंने वो सारे मोबाइल बंद कर लिए जिससे छात्रा से बातचीत चल रही थी।
आंध्रप्रदेश के खातों में ट्रांसफर हुए 18 लाख रुपये
निरीक्षक राशिद एहमद ने लेनदेन की जांच की तो पता चला छात्रा द्वारा ट्रांसफर किए रुपये गुंटूंर (आंध्रप्रदेश) में गए है। उक्त करंट खाता एक कंपनी के नाम पर था। इस खाते से भी एक महिला के खाते में राशि ट्रांसफर हो चुकी थी। पुलिस ने बैंक अफसरों से संपर्क कर उन खातों को फ्रीज करवा दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले