MP में सियासी संकट : जयपुर छोड़ इंदौर लौटे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, कमलनाथ ने लगाई पहरेदारी Indore News in Hindi
एमपी में सियासी संकट-जयपुर से इंदौर लौटे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला. MP Crisis: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात पर सफाई दी है. साथ ही कहा कि वह BJP में कभी नहीं जाएंगे. इंदौर.
एमपी में सियासी संकट-जयपुर से इंदौर लौटे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला.
MP Crisis: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात पर सफाई दी है. साथ ही कहा कि वह BJP में कभी नहीं जाएंगे.
संजय शुक्ला की निगरानी के लिए सीएम कमलनाथ ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय वाकलीवाल को लगा दिया है. विनय पूरे समय संजय शुक्ला के साथ साए की तरह रहते हैं. हालांकि, शुक्ला ने कहा वह कांग्रेस में ही रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं गरीबी से ऊपर उठा हूं और ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरू से ही सिंहासन पर बैठे हैं. वह कार्यकर्ताओं की दिक्कत नहीं जानते हैं.’
यह है दावा
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि जयपुर में अभी कांग्रेस के 84 विधायक हैं. हम लोग पूरी ताकत से कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के साथ हैं. सरकार को कोई खतरा नहीं है. जयपुर में विधायक आराम कर रहे हैं. किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. सब साथ में हैं. संजय शुक्ला ने बताया कि उनलोगों के मोबाइल भी चालू हैं और मीडिया से भी बात कर रहे हैं, लेकिन बेंगलुरू में मौजूद कांग्रेसी विधायकों से मीडिया को चर्चा नहीं करने दी जा रही है. उन्होंने दावा किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन वाले वीडियो भी पुराने हैं. वीडियो जारी करने से कुछ नहीं होगा, उनमें से ज्यादातर विधायक हमारे साथ हैं. कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपाई बेंगलुरू में उनके सिर पर सवार हैं. अगर वो स्वतंत्र हैं तो मीडिया और फिर घरवालों से बात करने दिया जाना चाहिए, क्योंकि उनके घर वाले परेशान हो रहे हैं. बीजेपी ने उनको कैद कर रखा है.
‘बीजेपी में नहीं जाऊंगा’
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय की मुलाकात पर भी अपनी सफाई देते हुए बताया कि वो धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पितृ पर्वत पर गए थे. हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा शामिल होने के लिए वो गए थे. वहां उनकी मुलाकात इन नेताओं से हुई थी, लेकिन वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. संजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है. एनएसयूआई के अध्यक्ष से लेकर दो बार पार्षद और फिर विधायक बनाया है. मैं इस पार्टी को नहीं छोड़ सकता. मेरे बारे में अफवाह उड़ाई जा रही है कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं जो गलत है.
ये भी पढ़ें-
Photos : भोपाल की सड़कों से हटाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर्स
मध्य प्रदेश में सियासी संकट :ज्योतिरादित्य की ताकत बने पिता माधवराव के वफादार
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 12, 2020, 1:19 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले






















