देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए बस लूटी थी, मुख्य आरोपी के साथ दो नाबालिग भी गिरफ्तार

रिंग रोड से गुरुवार की रात एक बस अपहृत करने वाले तीन आरोपियों को खजराना पुलिस ने पकड़ लिया है। एक आरोपी तो दूसरी बस के चेकर का भाई है, जबकि दो नाबालिग हैं। इनका एक और साथी फरार है।

Abhishek Raghuvanshi7 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रिंग रोड से गुरुवार की रात एक बस अपहृत करने वाले तीन आरोपियों को खजराना पुलिस ने पकड़ लिया है। एक आरोपी तो दूसरी बस के चेकर का भाई है, जबकि दो नाबालिग हैं। इनका एक और साथी फरार है। पुलिस ने सभी के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, तिलक नगर पुलिस ने भी इनके खिलाफ एक केस दर्ज किया है।
खजराना पुलिस के अनुसार पकड़ा गया मुख्य आरोपी वरुण पथरोड़ निवासी रवि जागृति नगर और उसके दो साथी हैं। आरोपियों ने बुधवार को पहले एक बस को रोका और उसमें उत्पात मचाया था। फिर पता चला कि जिस बस को रोका है, वह उनके भाई के दुश्मन की नहीं है। उन्होंने दूसरी बस ओम सांई राम ट्रेवल्स को रोका। उसके ड्राइवर और कंडक्टर को पीटने के बाद बस अपहृत कर ले गए। बाद में बस मानवता नगर में छोड़ दी थी।

गुस्से में दोस्तों को लेकर निकल पड़ा
पुलिस के अनुसार वरुण का भाई सौरभ एक बस पर काम करता है। दो दिन पहले सौरभ ने देवास के फरदीन और राजा (दोनों ओम सांई राम के स्टाफ) के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। सौरभ नगर निगम की बस की देखरेख और चेकिंग का काम करता है। उसने बताया था 4 अप्रैल की रात रेडिसन चौराहे के पास सूत्र सेवा बस की सवारी चेक कर रहा था। पीछे से ओम सांई राम बस आई तो उसके ड्राइवर-कंडक्टर इसकी सवारी अपनी बस में बैठा ली। सौरभ ने विरोध किया तो उसे जमकर पीट दिया। साथ ही सौरभ की गाड़ी भी फोड़ दी थी। सौरभ ने शिकायत दर्ज करवाने के बाद यह बात अपने भाई को बताई थी। वह इसी का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों को लेकर गुस्से में आया था।

पहली बस अपहृत करने पर भी दर्ज किया केस
रिंग रोड पर बस लूटने के मामले में तिलक नगर पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है। एसआई सुरेंद्रसिंह ने बताया कि बदमाशों ने ओम सांई बस की गफलत में उसी ट्रैवल की दूसरी बस में तोड़फोड़ कर स्टाफ को पीटा था। पुलिस ने अमित कुमावत निवासी देवास की शिकायत पर सौरभ पथरोड़, वरुण पथरोड़, उसके नाबालिग साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सवारियों को भी पीटने का आरोप
फरियादी ने बताया वे देवास तरफ जा रहे थे, आरोपियों ने कृषि कॉलेज के पास हमारी बस रोकी और बैठ गए। फिर धमकाते हुए बस पासपोर्ट ऑफिस के सामने ले गए। वहां मुझे व हेल्पर इमरान को पीटा। सवारियों को उतारा और बोले यह देवास नहीं जाएगी। कुछ सवारियों ने कहा देवास नहीं जा रहे तो हमें किराया लौटा दो। इस पर आरोपियों ने कुछ सवारियों को भी पीटा। इमरान नजर बचाकर भाग गया। फिर बदमाश मुझे मारते हुए बायपास तक लाए और वैलोसिटी टॉकिज के पास बस सहित छोड़ दिया। इन्होंने मेरा व गाड़ी का वीडियो बनाया, मुझसे बुलवाया कि मेरे साथ कोई मारपीट नहीं की है। लड़के बोल रहे थे कि भिया अपन ने गलत बस अपहृत कर ली है। इस पर उन्होंने वायर निकालकर कैमरा बंद कर दिया था। मैंने कंडक्टर राकेश को कॉल किया, वह मुझे देवास ले गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 6 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 8 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले
↑