
ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि 22 मार्च को पीथमपुर सेक्टर-1 में रहने वाले सब्जी व्यापारी की बेटी का अपहरण कर लिया गया था
पीथमपुर निवासी 13 वर्षीय बालिका की हत्या बाद फरार पिता-पुत्र को शिप्रा पुलिस ने बड़ौदा (गुजरात) में एक होटल के बाहर से इन्हें गिरफ्तार किया है। परिवार की दो महिलाओं के गिरफ्तार होने की खबर मिलते ही ये दोनों बस से भाग निकले थे। दोनों ने बालिका को 50 हजार रुपए में बेचने की कोशिश की थी। ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि 22 मार्च को पीथमपुर सेक्टर-1 में रहने वाले सब्जी व्यापारी की बेटी का अपहरण कर लिया गया था।
25 मार्च को पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी। शव शिप्रा में रेलवे ट्रैक के पास मिला था। बालिका का अपहरण उसी के घर के पास रहने वाली किरण (20) ने अपनी मां मनोरमा के साथ मिलकर किया था। बाद में उसे देवास ले जाकर अपने पिता जगदीश व भाई शुभम् की मदद से 50 हजार में बेचने की कोशिश की, लेकिन खरीदारों ने लड़की नाबालिग होने के चलते इनकार कर दिया था। इसके बाद जगदीश ने मनोरमा के साथ मिलकर बच्ची की सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।
