देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

शहर में फिर चेन चोर गिरोह सक्रिय:तीन दिन में आधा दर्जन से ज्यादा वारदात, सबका हुलिया लगभग समान, पुलिस खाली हाथ

इंदौर में फिर चेन स्नेचर गैंग सक्रिय हो गई है। मोबाइल लुटेरों के अलावा यह बाइक सवार बदमाशों की गैंग शहर के अलग-अलग थानों में पैदल चल रही महिलाओं को निशाना बना रही है। तीन दिन में आधा दर्जन महिलाओं को लूट चुके हैं।

Abhishek Raghuvanshi6 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में फिर चेन स्नेचर गैंग सक्रिय हो गई है। मोबाइल लुटेरों के अलावा यह बाइक सवार बदमाशों की गैंग शहर के अलग-अलग थानों में पैदल चल रही महिलाओं को निशाना बना रही है। तीन दिन में आधा दर्जन महिलाओं को लूट चुके हैं। एक दिन पहले भी हीरानगर में बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के फुटेज आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हीरानगर के न्याय नगर में रहने वाली 60 साल की अनिता जैन की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनिता ने बताया कि वह रूटीन चैकअप कराने नर्सिंग होम गई थी। लौटने पर अपने घर का गेट खोल रही थी। तभी एक बदमाश उनके पीछे पहुंचा और जोर से गले पर झपट्‌टा मारते हुए सोने की चेन लेकर फरार हो गया।
अनिता जैन ने बताया कि बदमाश के साथ एक और बदमाश बाइक लेकर आगे खड़ा था। चेन छीनने वाला बदमाश बाइक पर बैठा और दोनों तेजी से भाग गए। घबराई अनिता ने परिवार को जानकारी दी। वह थाने पहुंचे। अनिता ने कहा कि हमें थाने पर बताया गया कि टीआई दिलीप पुरी की कथा में ड्यूटी लगी है। इसलिए बाद में आएं। कुछ समय बाद आने पर पुलिसकर्मियों ने वारदात वाली जगह को लेकर पूछताछ की। बाइक सवारों के फुटेज निकाले और तब केस दर्ज किया।

राऊ, मिश्र नगर, एरोड्रम, एमओजी लाइंस और महेश नगर में हो चुकी है वारदात
तीन दिन पहले राऊ इलाके की दुर्गा कॉलोनी में 56 साल की उमा पति रमेश चंद अमरिया के साथ बदमाशों ने लूट की थी। यहां भी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गले में झपट्‌टा मारकर मंगलसूत्र लूटा और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन फुटेज नहीं मिले थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आगे बैठा युवक ट्रैक सूट पहने था और पीछे वाला पेंट-शर्ट।

मिश्र नगर में भी रश्मि पति नीलेश अग्रवाल के साथ लूट हुई थी। यहां भी काली रंग की बाइक पर सवार बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्‌टा मारकर सोने की चैन लूट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसके पहले बाइक सवार एरोड्रम इलाके में बेटे को स्कूल से घर लेकर जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूट चुके हैं।

वही छत्रीपुरा में एमओजी लाइन में भी बाइक सवारों ने महिला से चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन महिला की चेन नकली होने के चलते पुलिस ने शिकायती आवेदन लिया था। मल्हारगंज इलाके में भी एक सप्ताह पहले महेश नगर में रहने वाली महिला से चैन लूट की वारदात हुई थी।

चेन स्नेचिंग में एक जैसे बदमाश
पुलिस के मुताबिक शहर में हो रही चेन लूट की करीब पांच वारदातों में बदमाशों का हुलिया लगभग एक जैसा सामने आया है। बदमाश काले रंग की बाइक पर ही आते हैं और चेन लूट कर फरार हो जाते हैं। पुलिस अलग-अलग जगहों के फुटेज निकाल रही है। क्राइम ब्रांच भी इस मामले में खाली हाथ है।

इन महिलाओं के लूटे मोबाइल
राजेन्द्र में कविता भोई नाम की महिला से बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में निखिल निवासी गणेश नगर को पकड़ा है। महिला रीजनल पार्क में घूमने पहुंची थी। वहीं विजय नगर में अनुप्रिया जैन का मोबाइल एक्टिवा सवार बदमाश लेकर फरार हो गए थे। अनुप्रिया पढ़ाई करने इंदौर आई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 11 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑