मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार हत्याओं का दौर जारी है इसी कड़ी में इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर 4 बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट व्यापारी की मिलकर हत्या कर दी वही बदमाश हत्या कर फरार हो गए हैं
दरअसल पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां सचिन शर्मा नामक युवक जोगी परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो ट्रांसपोर्ट का काम करता है वह अपने ऑफिस में रात के समय बेटा हुआ था तभी 4 बदमाशों द्वारा युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल युवक को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान घायल युवक की आज मौत हो गई है वहीं पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है वहीं पुलिस ने अब तक 50 से भी अधिक बदमाशों को पकड़ने में सीसीटीवी फुटेज खंगाले
