
नगर निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बावड़ी हादसे के बाद नगर निगम लगातार शहर में बने कुएं और बावड़ी पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बावड़ी हादसे में जांच शुरू हो गई है। सिंह ने कहा कि छह बार इंदौर को सबसे साफ शहर का तमगा मिला है उसे बरकरार रखना है और नगर निगम कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए कोई भी व्यक्ति उनसे सीधी चर्चा कर सकता है।
