इंदौर पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के द्वारा आयोजित भजन संध्या में 15000 नागरिक एक साथ भगवान राम की भक्ति करेंगे इस आयोजन में मेरा भोला है भंडारी अन से प्रसिद्ध हुऐ प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी प्रभु श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति देंगे रामनवमी के पर्व पर शहर का सबसे बड़ा और विशाल कार्यक्रम अभय खेल प्रशाल में आयोजित किया गया है।
यह जानकारी आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुऐं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने दी है । उन्होंने बताया कि गीता -रामेश्वरम ट्रस्ट के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 के अन्तर्गत आने वाले सभी वार्ड और बस्ती से नागरिक अभय खेल प्रशाल में पहुचेंगे । इस आयोजन में भाग लेने के लिये नागरिकों को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया है। हर घर में आयोजन का आमंत्रण-पत्र वितरित किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में नागरिकों की बैठक लेकर यह संदेश उन तक पहुंचा दिया गया है कि रामनवमी के पर्व पर भगवान राम का जन्म उत्सव हम सभी एक साथ मिलकर मनाएँगे
पटेल ने बताया कि अभय खेल प्रशाल में 30 मार्च को आयोजित यह कार्यक्रम शाम 6 00 बजे से प्रारंभ होगा । इस कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था प्रथम आजो प्रथम पाओं के आधार पर रखी गई है जो भी जल्दी आऐगा वह आगे के स्थानों पर बैठेगा। इस मौके पर पूरे अभय प्रशाल को भगवान राम की भक्ति के आवरण से सजाया जाऐगा। आयोजन स्थल पर नागरिकों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किये गये है। इस आयोजन में मेरा भोला भंडारी प्रसिद्ध भजन गायक इंसराज रघुवंशी भाग लेगें। यह पहला मौका है जब रघुवंशी के द्वारा इंदौर में इतने भव्य परिणाम पैमाने पर राम भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी जाऐगी ।
आगे पटेल ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए शहर के जोरदार उत्साह है । जब अभय प्रशाल पूरा भर जाने के बावजूद भी नागरिकों के आने का सिलसिला जारी रहता है तो इन नागरिको की सुविधा के लिये अभय खेल प्रशाल के बाहर बार बड़ी मेगा स्क्रीन के माध्यम से भी नागरिक अभय प्रशाल के अंदर चल रहे कार्यक्रम को लाईव देख सकेंगे

