दिल्ली में डरा रहा कोरोना, महाराष्ट्र में बढ़ा मौत का आंकड़ा, क्या संकेत दे रहा ये ट्रेंड?
कोरोना एक बार फिर देश में पैर पसार रहा है. तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक बन रही है. राजधानी दिल्ली में तो संक्रमण दर 10 फीसदी के पार चला गया है और मरीजों का आंकड़ा भी 200 पार हुआ है.
कोरोना एक बार फिर देश में पैर पसार रहा है. तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक बन रही है. राजधानी दिल्ली में तो संक्रमण दर 10 फीसदी के पार चला गया है और मरीजों का आंकड़ा भी 200 पार हुआ है. इसी तरह महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 450 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है.
कोरोना के बढ़ते मामले
बात दिल्ली की करें तो पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना मामले बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 214 केस सामने आए हैं. चिंता की बात ये है कि पॉजिटिविटी रेट 11 फीसदी से ज्यादा हो गया है, यानि एक संक्रमित शख्स 11 और लोगों तक उस वायरस का प्रसार कर रहा है. ये हालत तब है जब राजधानी में कोविड टेस्टिंग कम है. पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1811 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया है, उसमें ही 214 पॉजिटिव निकले हैं. ट्रेंड की बात करें तो दिल्ली में मामलों की ट्रैजेक्ट्री सिर्फ ऊपर की ओर जा रही है. इससे पहले शनिवार को 4.98 फीसदी संक्रमण दर के साथ 139 मामले सामने आए थे. जबकि, शुक्रवार को 152 मामले सामने आए थे और 6.66 फीसदी संक्रमण दर रही थी
वैसे दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. वहां पर पिछले 24 घंटे में 450 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बड़ी बात ये है कि अब एक बार फिर राज्य में कोविड की वजह से मौतें भी होने लगी हैं. मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है. वहां भी मायानगरी मुंबई में केस का बढ़ना ज्यादा चिंता बढ़ा गया है. इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र में 437 मामले सामने आए थे. राज्य में अब तक कोरोना के 81 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.
क्या कह रहे एक्सपर्ट?
कोरोना के मामले भले ही बढ़ रहे हों, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि XBB.1.16 की वजह से मामले बढ़ रहे हैं. डॉ. गुलेरिया का कहना है कि मामले भले ही बढ़ रहे हों लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे गंभीर बीमारी नहीं हो रही है और न ही मौतों की संख्या बढ़ रही है.
वैसे इस समय देश में इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं. जानकार मानते हैं इस वजह से भी कोरोना केसों में बढ़ोतरी हुई है. असल में कई लोग इस वजह से अपना टेस्ट करवा रहे हैं और इसलिए कई की रिपोर्ट पॉजिटिव निकल रही है. एक्सपर्ट अभी इन बढ़ते मामलों को किसी लहर का संकेत नहीं मानते हैं, सिर्फ कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की नसीहत दे रहे हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsयूके से 91 मरीज इंदौर आए ज्यादातर लोगों के कोविड-19 टेस्ट हो चुके रिपोर्ट आना अभी बाकी 2,123 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोविदांना नवीन ताण लागल्याची शंका: पुण्याच्या रूग्णाच्या नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ व्हायरोलॉजीने चौकशी सुरू केली, नायडू रुग्णालयात शिफ्ट केले व संपर्क साधण्यास सुरवात केली. 2,126 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવેક્સિન માટે રજિસ્ટ્રેશન:અમદાવાદીઓ હવે કોરોના વેક્સિનની ઓનલાઇન નોંધણી પણ કરાવી શકશે, નામ-સરનામું સહિત તમામ વિગતો ભરવાની રહેશે 2,126 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोरोनावरील नवीन निकालः लंडनहून दोन उड्डाणे केलेल्या प्रवाशांना मुंबईत उतरल्यानंतर क्वारंटाईन सेंटरमध्ये नेण्यात आले, प्रवासी संतापलेले दिसले 2,129 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratકોરોના દેશમાં:છેલ્લા 24 કલાકમાં માત્ર 1460 એક્ટિવ કેસ ઘટ્યા, જે છેલ્લા 22 દિવસમાં સૌથી ઓછા 2,130 दिन पहले
Health & Fitnessपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कोरोना से संक्रमित हो चुके प्रेम चंद गुड्डू भी बिना मास्क के नजर आए 2,229 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबंदिशों के बिना पहला रविवार:भोपाल में ऑनलॉक-4; लोग लेकव्यू घूमने पहुंचे, जल्द ही चलेगा क्रूज भी, न्यू मार्केट भी खुला 2,236 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपटना में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक फल, सब्जी और मांस की दुकानें खुलेंगी; 6 सितंबर तक यह आदेश लागू रहेगा 2,251 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessवैश्विक महामारी से निपटने के लिये इंदौर पुलिस को मिल रहा हैं प्रतिपल, सामाजिक संस्थाओं का साथ 2,289 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसांसद शंकर लालवानी ने किया मोदी और शिवराज की तस्वीर वाले मास्क का वितरण, कोरोना से बचाव को प्राथमिकता बताया 2,312 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसंस्था परम पूज्य रक्षक आदिनाथ वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी व संस्था प्रवेश के सहयोग व महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित मास्क का ट्रेन्चिंग ग्राउंड में कोरोनॉ फाइटर्स को किया वितरण 2,316 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर की कोरोना से लड़ाई में मिला स्वामी रामदेव का साथ, सांसद शंकर लालवानी के निवेदन पर इंदौर के लिए लाइव योग सत्र 20 जून को 2,316 दिन पहले