देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

सऊदी में उमरा करने जा रहे यात्रियों की बस पलटी:20 की मौत, 29 घायल; ब्रेक फेल होने से पुल से टकराई थी बस

बस में कई देशों के यात्री सवार थे। हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि 29 घायल हुए हैं। सऊदी अरब में तीर्थयात्रियों को मक्का लेकर जा रही एक बस पुल पर क्रैश हो गई।

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सऊदी अरब में तीर्थयात्रियों को मक्का लेकर जा रही एक बस पुल पर क्रैश हो गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। बस यात्रियों को उमरा के लिए मक्का लेकर जा रही थी। तभी सऊदी के असीर राज्य के पास ब्रेक फेल होने से बस पुल से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार यात्री अलग-अलग देशों के थे। हालांकि, ये कौन से देश हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा होते ही सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तीर्थयात्रियों को मक्का लेकर जा रही बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बस पुल से टकरा गई।हादसे के बाद सऊदी सिविल डिफेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।नई गाइडलाइंस के मुताबिक, रमजान में हाजियों को केवल एक बार ही उमरा करने की इजाजत होगी।

रमजान में उमरा नहीं दोहरा पाएंगे यात्री
वहीं 26 मार्च को सऊदी सरकार ने उमरा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की। सरकार ने घोषणा कर बताया कि रमजान के महीने में हाजी सिर्फ एक बार ही उमरा कर सकते हैं। किसी भी यात्री को 2 बार उमरा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हज और उमरा मंत्रालय ने कहा कि हाजियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए ये फैसला किया गया है।

सऊदी सरकार ने गाइडलाइन में कहा है कि सभी यात्री उमरा के लिए तय समय सीमा का पालन करें। साथ ही परमिट के लिए नुसुक ऐप का ही इस्तेमाल करें। अगर कोई यात्री परमिट मिलने के बाद भी उमरा के लिए नहीं जा पा रहा होगा तो उसकी बुकिंग रद्द हो जाएगी।

क्या है उमरा?
उमरा हज की तरह ही एक मुस्लिम धार्मिक यात्रा है। सऊदी अरब में हज के समय को छोड़कर यात्री कभी भी उमरा के लिए जा सकते हैं। हालांकि, रमजान के महीने में इसके लिए सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इस यात्रा की समय सीमा 15 दिन होती है। उमरा के दिनों में यात्री करीब आठ दिन मक्का और सात दिन मदीना में समय लगाते हैं।

सऊदी अरब से बाहर के यात्रियों को उमरा के लिए स्पेशल वीजा की जरूरत होती है। ये वीजा एक महीने तक मान्य रहता है। सऊदी अरब और आसपास रहनेवाले लोग बिना किसी खास दस्तावेज के उमरा कर सकते हैं।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑