यहूदियों के खिलाफ आतंकी हमले की साजिश, मोसाद का विदेशी धरती पर ऑपरेशन, इस देश की एजेंसियों के साथ बनाई टीम
ग्रीस में मंगलवार को दो पाकिस्तानियों को आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में अरेस्ट किया गया है.
ग्रीस में मंगलवार को दो पाकिस्तानियों को आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में अरेस्ट किया गया है. टाइम्स ऑफ इजराइल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे एक यहूदी रेस्तरां को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, उनका उद्देश्य बड़े पैमाने पर नागरिकों को निशाना बनाना था. इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद और ग्रीक पुलिस ने ग्रीस में इजराइलियों और यहूदियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर आतंकी हमले को अंजाम देने की कथित साजिश को विफल कर दिया है. इस्रायली पीएमओ ने कहा कि पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक ईरानी आतंकवादी नेटवर्क का हिस्सा थे.
इस्रायली पीएमओ ने कहा कि ग्रीस में उजागर हुआ मामला एक गंभीर मामला है, जिसे ग्रीक सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया. यह ईरान द्वारा इस्राइल और विदेशों में यहूदी लक्ष्यों के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने का एक प्रयास था. वहीं ग्रीस में संदिग्धों की जांच शुरू होने के बाद मोसाद ने बुनियादी ढांचे, उसके काम करने के तरीकों और ईरान से लिंक को उजागर करने में खुफिया मदद दी.
ईरानी नेटवर्क का हिस्सा हैं पकड़े गए आतंकी
पीएमओ ने आगे कहा कि जांच से पता चला कि ग्रीस में एक्टिव आतंकी ढांचा ईरान से चलने वाले और कई देशों में फैले एक व्यापक ईरानी नेटवर्क का हिस्सा है. दो अज्ञात संदिग्धों की उम्र 27 और 29 साल है. दोनों को फिलहाल कथित तौर पर केंद्रीय एथेंस में पुलिस मुख्यालय में रखा गया है. वहीं तीसरा संदिग्ध ग्रीस में नहीं है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमले का टारगेट चबाड हाउस था, जिसमें एक कोषेर रेस्तरां भी शामिल है. चबाड हाउस धार्मिक सेवाओं की मेजबानी भी करता है. मुंबई में 26/11 के हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई के चबाड हाउस को निशाना बनाया था.
हमले की अंतिम तैयारी कर रहे थे संदिग्ध
ग्रीस की पुलिस ने कहा कि संदिग्धों ने अपना लक्ष्य चुना लिया था और हमले की अंतिम तैयारी कर रहे थे. उनका उद्देश्य न केवल निर्दोष नागरिकों की जान लेना था, बल्कि सार्वजनिक संस्थानों को नुकसान पहुंचाते हुए और (ग्रीस के) अंतरराष्ट्रीय संबंधों को खतरे में डालते हुए देश में सुरक्षा के माहौल को कम करना था.
दोनों पाकिस्तानियों को एक व्यापक ईरानी नेटवर्क का हिस्सा बताया गया है, जो ईरान और कई अन्य देशों से संचालित होता है. रिपोर्ट के मुताबिक, दो अन्य पाकिस्तानियों की गिरफ्तारी के बाद आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है. यह नेटवर्क पिछले साल तुर्की में नाकाम की गई एक ईरानी साजिश से भी जुड़ा था.
अहम इमारतों पर हमले की थी योजना
ग्रीक समाचार वेबसाइट डायरेक्टस के मुताबिक पुलिस ने अपने बयान में कहा कि जब्त की गई जानकारी और डिजिटल डेटा के विश्लेषण से पता चला कि नेटवर्क के सदस्यों ने पहले से ही हमले के लक्ष्य के रूप में चुना था, अहम इमारतों पर हमले की योजना बनाई थी. इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने साजिश को विफल करने के लिए ग्रीस को धन्यवाद दिया.
कोहेन ने एक ट्वीट में कहा, “तेहरान में अयातुल्ला शासन मध्य पूर्व, भूमध्यसागरीय और व्यापक दुनिया में आतंक फैला रहा है. केवल सख्त रुख और सहयोग ही ईरानी शासन की आतंकी गतिविधियों को रोक सकता है.” इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा,”मोसाद और इस्राइल की खुफिया एजेंसियां यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगी कि जहां भी ईरान हमारे नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहेगा, उसका प्रभावी जवाब दिया जाएगा.”

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले