
सबसे पहले गेहूं काटने जा रहा एक हार्वेस्टर खराब हो गया खंडवा रोड पर हादसों के साथ अब आए दिन लगने वाला जाम भी लोगों के लिए परेशानी बन गया है। इस रोड के घाट सेक्शन में हर दूसरे-तीसरे दिन जाम लग जाता है। इसकी मुख्य वजह बड़े वाहनोें का खराब हो जाना। गुरुवार रात को भी घाट पर तीन सेक्शन में लोडिंग वाहन खराब होने से 9 घंटे तक जाम लगा रहा। सिमरोल टीआई रमेश दुबे के अनुसार भेरूघाट पर गुरुवार रात तीन जगह तीन गाड़ियां खराब होे गईं।
सबसे पहले गेहूं काटने जा रहा एक हार्वेस्टर खराब हो गया। वह अन्य वाहनों से बड़ा होता है, इसलिए उसके खड़े होने से बड़े वाहन नहीं निकल पाए और जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला नीचे की ओर घाट पर भी एक पिकअप वाहन खराब हो गया। पुलिसकर्मी कुछ देर बाद वहां पहुंचते, तब तक तब जाम लग चुका था। ट्रैफिक धीमे-धीमे गुजर रहा था। दोनों वाहनोें को क्रेन और ट्रैक्टर की मदद से हटाया गया, तभी पता चला कि घाट पर एक अन्य जगह भी मिनी ट्रक खराब हो गया और फिर जाम लग गया। करीब 9 घंटे तक जाम लगा रहा। शुक्रवार दोपहर बाद स्थिति सुधरी।
