इंदौर में प्लॉट विवाद में चाकूबाजी, CCTV में कैद:लालबाग के सामने शराब दुकान पर हुआ विवाद, छत्रीपुरा में फिर बढ़ी गैंगवार की आंशका
इंदौर के लालबाग स्थित शराब दुकान पर शराब पीने के दौरान शाकिर चाचा के साले के साथी को दो बदमाशों ने चाकू मार दिए। हमले के बाद गंभीर हालत में शाकिर चाचा का साला अपने साथी को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा।
इंदौर के लालबाग स्थित शराब दुकान पर शराब पीने के दौरान शाकिर चाचा के साले के साथी को दो बदमाशों ने चाकू मार दिए। हमले के बाद गंभीर हालत में शाकिर चाचा का साला अपने साथी को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस चाकूबाजी के बाद छत्रीपुरा में काफी समय बाद फिर से गैंगवार की आंशका बढ़ गई है।
पुलिस के मुताबिक घायल का नाम गोलू उर्फ गोली पहलवान है। वहीं पकड़ाए आरोपियों के नाम बलराम और अंजू उर्फ अजय कांटे है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक शराब दुकान पर गोलू उर्फ गोली को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलने बुलाया था। इस दौरान वहां पर दो साथी उठकर चले गए। कुछ देर बाद गोली और बलराम में बहस हो गई। जिसमें अंजू कांटे ने चाकू निकालकर बलराम को दे दिया। गोलू के सीने और पैर में चाकू मारने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
शाकिर का साला लेकर पहुंचा अस्पताल
पुलिस को जानकारी मिली कि गोलू को अन्नपूर्णा इलाके में शाकिर चाचा का साला विक्की ताराचंद अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां उसे भर्ती करने के बाद पूरा उपचार भी कराया। बताया जाता है कि विक्की घायल गोलू का अच्छा दोस्त है। वहीं शाकिर का रिश्ते में साला है। पुलिस के मुताबिक प्लॉट के रुपए के लेनदेन में विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 1 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 1 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 1 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 2 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 7 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 8 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 8 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 8 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 9 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 9 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 11 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 21 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 21 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 21 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 22 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 22 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 दिन पहले