
- पुलिस ने तीन गाड़ी जब्त कर तीनों को पकड़ा, धारा-188 और मोटरयान अधिनियम में की कार्रवाई
बुलेट चालक को साइलेंसर से गोलियां चलाने जैसी आवाज निकालना भारी पड़ गया। पुलिस ने चालक के साथ मालिक और उस दुकानदार को भी पकड़ लिया जिसने साइलेंसर बदला था। तीनों के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज किया और मोटरयान अधिनियम में जुर्माना लगाया।
भंवरकुआं टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक पुलिस भंवरकुआं चौराहा पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट(एमपी 09क्यूजेड-2715)को पकड़ा था।
बुलेट में मोडिफाइ साइलेंसर लगा हुआ है जो गोलियां जैसी आवाज निकालता है। पुलिस ने चालक गौतम सैनी निवासी एमओजी लाइन के विरुद्ध कार्रवाई की। पूछताछ में बताया बुलेट एमओजी लाइन में ही रहने वाले लक्ष्मीनारायण की है। जब लक्ष्मीनारायण को पकड़ा तो उसने बताया साइलेंसर गैरेज संचालक अमित चौहान ने बदला था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
