इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे घायल कर दिया फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्र नगर का है जहां पृथ्वी शुक्ला नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह अपने घर के बाहर खड़ा था उसी दौरान मयंक अवस्थी आर्यन गुप्ता वंश गुप्ता और राज और उसके अन्य साथी घर पर आए और उससे विवाद करने लगे विवाद इतना बड़ा की सभी ने मिलकर जमकर मारपीट की वही एक बदमाश ने अपने पास रखी ब्लेड निकालकर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में पृथ्वी शुक्ला ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
