
गुरुवार को राजवाड़ा पर मेयर व एआईसीटीएसएल बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने सिटी बस पास सेंटर की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कई लोगों को पास भी बांटे। इंदौर में अब मेयर पास सेंटर की संख्या चार हो गई है। इससे पहले कलेक्टर ऑफिस, एआईसीटीएसएल ऑफिस और विजय नगर बस डिपो पर पहले से सेंटर संचालित हो रहे हैं। यहां रोजाना 600 यात्री इस पास योजना का लाभ उठा रहे हैं। आगामी दिनों में भंवरकुआं पर भी सेंटर प्रस्तावित है।

