देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

युवती की मौत पर बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव:पुलिस ने भांजी लाठियां, हवाई फायर भी किए; 6 पुलिसकर्मी घायल

इंदौर के महू में एक आदिवासी युवती की मौत के बाद बवाल हो गया। लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

Abhishek Raghuvanshi16 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के महू में एक आदिवासी युवती की मौत के बाद बवाल हो गया। लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज किया। साथ ही करीब 25 हवाई फायर भी किए। इस पूरे बवाल में बडगोंदा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

मामला महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र का है। युवती की मौत के बाद परिजनों ने बुधवार शाम को डोंगरगांव चौकी के सामने युवती का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। वहां खड़े पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए उन पर लाठीचार्ज कर दिया। 25 से ज्यादा आंसू गैस के गोले भी दागे।

प्रदर्शन करने वालों को पुलिस की टीम करीब एक किमी तक खदेड़ कर वापस पुलिस चौकी पर आ गई थी। इसके बाद अब प्रदर्शन करने वाले पुलिस पर गोफन से हमला करने लगे। खबर है कि इसके बाद पुलिस ने भी सामने से फायरिंग की। करीब एक घंटे तक मचे बवाल के बाद फिलहाल हालात काबू में है। परिजन युवती का शव को लेकर चले गए हैं।

ये है पूरा मामला
धार जिले के धामनोद क्षेत्र में रहने वाली युवती की बडगोंदा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि युवती की मौत एक दबंग युवक की प्रताड़ना के कारण हुई है। परिजनों ने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।

युवती की बुआ बोली-गैंगरेप के बाद हत्या की
युवती की बुआ ने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी के साथ पाटीदार समाज के युवकों ने गैंगरेप कर हत्या की है। पुलिस ने हमारी रिपोर्ट भी नहीं लिखी। युवती के मामा के बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का मर्डर किया गया है। पुलिस ने उनसे सिर्फ इतना कहा कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव दे दिया। युवती के भाई ने किसी यदुनंदन परासिया का लेकर कहा कि वह उसकी बहन को अपनी पत्नी बता रहा है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

पुलिस बोली, करंट लगने से हुई युवती की मौत
पुलिस कर्मियों का कहना है कि युवती की मौत करंट लगने से हुई थी। युवती के परिजनों ने रात करीब साढ़े 8 बजे डोंगरगांव चौकी के सामने जाम लगा दिया। जानकारी लगते ही जयस के कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

आरोपी को सौंपने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवती की हत्या की गई है। वह आरोपी युवक को उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों ने कहा कि आरोपी को कानून के हिसाब से सजा दी जाएगी। उन्हें जिससे शिकायत है वे आवेदन दें। पुलिस FIR कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। यह चर्चा चल ही रही थी कि लोगों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया।

इसके बाद हालात बिगड़ गए।
राहगीरों के वाहनों में तोड़फोड़, बालिका घायल
प्रदर्शनकारी मानपुर-महू रोड पर डोंगरगांव चौकी के पास भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के सामने खड़े हो गए। उन्होंने यहां से निकले वाहनों पर लट्ठ और पत्थरों से हमला कर तोड़फोड़ कर दी। तीन से चार कारों में तोड़फोड़ कर दी। एक कार में सवार इंदौर के रहने वाले परिवार की बालिका भी पथराव में घायल हो गई।

चार थानों का पुलिस बल तैनात
ASP शशिकांत कनकने, SDM अक्षत जैन, तहसीलदार अभिषेक शर्मा पर मौजूद है। साथ ही महू, बडगोंदा सहित चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात है। गुस्साए लोगों को करीब आधे घंटे तक पुलिस के अफसर समझाते रहे। सड़क पर जाम लगाने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ASP शशिकांत कनकने ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ा है। इस दौरान 10 से ज्यादा आश्रु गैस के गोले छोड़े गए हैं। हवाई फायर भी किए हैं। मौके पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजुद हैं। शांति व्यवस्था बना रहे हैं।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 1 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 1 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 1 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 1 दिन पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 2 दिन पहले
दिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 7 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 8 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 8 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 8 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 9 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 9 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 11 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 13 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 21 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 21 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 21 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 22 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 22 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 22 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 दिन पहले
↑