देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत पर बवाल, पुलिस की फायरिंग से युवक की जान गई

लोगों को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। युवती का शव लेकर डोंगरगांव पुलिस चौकी पहुंचे थे लोग।

Abhishek Raghuvanshi16 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • लोगों को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। युवती का शव लेकर डोंगरगांव पुलिस चौकी पहुंचे थे लोग।

युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद बड़गोंदा थाना क्षेत्र की डोंगरगांव पुलिस चौकी पर बुधवार रात पुलिस और आदिवासी समाजजन आमने-सामने हो गए। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज, 20 से अधिक अश्रुगैस के गोले छोड़े और लगातार हवाई फायर किए। फायरिंग में गोली लगने से 18 वर्षीय भेरूलाल की मौत हो गई। मामले में कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। जानकारी के अनुसार मंडलेश्वर थाना अंतर्गत गांव वासली कुंडलिया निवासी 22 वर्षीय कविता डावर धार जिले के धामनोद में छह माह से किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बुधवार को उसकी गवली पलासिया में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस दौरान युवक यदुनंदन पाटीदार भी साथ में था। पुलिस को सूचना मिली कि युवती की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी मंडलेश्वर में रह रहे स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन और समाजजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद समाजजन ने रात करीब 7:45 बजे शव के साथ डोंगरगांव चौकी का घेराव कर दिया। साथ ही रास्ता जाम कर दिया।

दुकानों में भी तोड़फोड़ की
पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दूर गवली पलासिया की ओर भीड़ को खदेड़ा, जहां पर भीड़ ने गांव की दुकानों में भी तोड़फोड़ कर दी। भीड़ नियंत्रित नहीं होने से पुलिस ने हवाई फायर भी शुरू किया। खबर लिखे जाने तक मौके पर आदिवासी समाजजन मौजूद रहे। साथ ही लगातार पथराव जारी रहा। दूसरी ओर पुलिस भी हवाई फायर करती रही। घटना में छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें बड़गोंदा टीआइ बीएस ठाकुर, साथ ही एएसपी शशिकांत कनकने सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने शुरुआत में छह हवाई फायर कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद 30 से अधिक हवाई फायर किए। इस दौरान एक पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

बेटी गवली पलासिया कैसे पहुंची?
घेराव के दौरान बेटी के पिता पाचीलाल डावर और स्वजन ने बताया कि बेटी धामनोद में पढ़ाई कर रही थी। वह गवली पलासिया कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं है। युवक ने बेटी का अपहरण कर हत्या की है। बताया जा रहा है कि युवती तीन माह से युवक के साथ रह रही थी। युवक ने आसपास के लोगों और अस्पताल में पत्नी बताया था।
सूचना मिली थी कि युवती की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस पहुंची। आरोपित युवक पर 302 के तहत प्रकरण भी दर्ज किया है। इसी बीच पथराव शुरू हुआ। इसके बाद लाठी चार्ज करना पड़ा। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, इसलिए हवाई फायर करना पड़ा। – शशिकांत कनकने एडिशनल एसपी, ग्रामीण

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मंडलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम वासली कुंडलिया निवासी युवती कविता डावर (22) धामनोद में पिछले 6 माह से किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बुधवार को युवती की गवली पलासिया में संदिग्ध अवस्थ में मौत हो गई। इस दौरान युवक यदुनंदन पाटीदार भी साथ में था। पुलिस को घटना की सूचना मिली कि युवती की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी मंडलेश्वर में रह रहे परिजनाें को दी। जिसके बाद परिजन और समाजजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद समाजजनों ने करीब 7.45 पर युवती की शव को डोंगरगांव चौकी का घेराव कर दिया। साथ ही चक्काजाम कर दिया।

करीब 9.30 बजे एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद मामला थोड़ा शांत हुआ। परिजन युवती के शव को गाड़ी में रखकर निकलने लगी। इसी बीच करीब 10 बजे एक महिला भीड़ के साथ आई और पुलिस पर जोर चिल्लाने लगी। तभी अचानक पथराव शुरू हो गया।

जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू किया। साथ ही आंसूगैस के गोल छोड़कर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दूर गवली पलासिया की ओर भीड़ को खदेड़ा। जहां पर भीड़ ने गांव की दुकानों में भी तोड़फोड़ कर दी।
भीड़ नियंत्रित में नहीं होने के चलते पुलिस ने हवाई फायर भी शुरू किया। खबर लिखे जाने तक मौके पर आदिवासी समाज जन मौजूद रहे। साथ ही लगातार पथराव जारी रहा। दूसरी ओर पुलिस भी हवाई फायर करती रही।

6 पुलिसकर्मी घायल
घटना में करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिसमें बड़गोंदा टीआई बीएस ठाकुर भी घायल हुए। इसके साथ ही एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को भी चोट लगी। पुलिस में इसमें शुरुआत में 6 हवाई फायर कर भीड़ को खदेड़ा। बाद में पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद करीब 30 से अधिक हवाई फायर किए गए। इस दौरान एक पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आरोपित युवक को डोंगरगांव चौकी से निकालकर दूसरी जगह ले जाया गया।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
धनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 9 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 2 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 2 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 2 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 2 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 2 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 2 दिन पहलेइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 2 दिन पहले
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 8 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 8 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 9 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 9 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 9 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 10 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 10 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 12 दिन पहले
बिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 22 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 22 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 22 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 22 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 23 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 23 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 23 दिन पहले
↑