देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

6 साल से रेप, शादी से किया इंकार, FIR:पिता रिश्ता लेकर गए तो बोला- मेरी तो सगाई हो चुकी, पुलिस के पास गए तो ठीक नहीं होगा

इंदौर में एक युवती ने अपने परिचित युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी पहचान का होने से 5 साल तक युवती को शादी की बात कर धोखा देता रहा। इस मामले में उसने कई बार युवती के साथ संबंध बनाए।

Abhishek Raghuvanshi15 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में एक युवती ने अपने परिचित युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी पहचान का होने से 5 साल तक युवती को शादी की बात कर धोखा देता रहा। इस मामले में उसने कई बार युवती के साथ संबंध बनाए। युवती जब अपने घर से लापता हुई तो परिवार ने उसे ढूंढा। सच बताने पर युवती का परिवार आरोपी के घर रिश्ता लेकर पहुंच गया। युवक के परिवार ने दूसरी जगह सगाई होने की बात करते हुए शादी से इनकार कर दिया।

TI संतोष दूधी के मुताबिक इलाके में रहने वाली 19 साल की युवती की शिकायत पर पुलिस ने मनीष पुत्र पूनम अर्चवाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि मनीष और वह एक ही समाज से है।

साल 2017 में मनीष के परिवार में एक शादी में गई थी। यहां दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान मनीष ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में बातचीत होने लगी। इसके बाद मनीष ने उससे कहा कि घर कब मिलने आओगी। युवती ने कहा कि जब कहो तब मिल लेंगे। अप्रैल 2018 में मनीष ने युवती को जरूरी बात करने का बहाना बनाकर घर आने के लिए कहा।
युवती जब मनीष से मिलने उसके घर पहुंची तो मनीष ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान युवती ने मनीष को रोका कि हमारी शादी नही हुई है, तो मनीष ने यह कहते हुए टाल दिया कि हम एक ही कास्ट के हैं, जल्दी शादी कर लेंगे और जबरदस्ती संबंध बनाए।

होटल में बुलाकर कई बार किया रेप
युवती ने बताया कि मनीष ने इस दौरान उसे कई बार अलग-अलग होटल में बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। 20 फरवरी 2023 को मनीष का मोबाइल पर कॉल आया। उसने उज्जैन के त्रिवेणी शनि मंदिर के पास स्थित होटल नक्षत्र में मिलने बुलाया। बोला दोनों शादी करेंगे। उसकी बातों में आकर वह मनीष से मिलने पहुंची।

यहां बातों में लगाकर उसने फिर संबंध बनाए। इस दौरान मनीष ने कहा कि अभी माता-पिता शादी को लेकर राजी नही है। जिसमें कुछ समय लगेगा। युवती ने मनीष से गुस्से में कहा कि अगर वह शादी नहीं करेगा तो वह सुसाइड कर लेगी। इसके बाद होटल से निकलकर युवती ओंकारेश्वर चली गई।

माता-पिता करते रहे कॉल
युवती के घर से अचानक लापता होने के चलते उसके माता-पिता कॉल करते रहे। परिवार के लोग भी उसे ढूंढने लगे। इस दौरान मनीष ने युवती को कॉल किया। उसने कहा कि वह उसे लेने आ रहा है। इसके बाद मनीष ने शाम को ओंकारेश्वर से लाकर इंदौर छोड़ा।

रात को जब युवती घर पहुंची तो परिवार ने घर छोड़ने का कारण पूछा। तब युवती ने मनीष के बारे में पूरी बात बताई। इसके बाद युवती के पिता ने उसे भरोसा दिलाया कि वह घबराए नहीं मनीष के घर जाकर उसके माता-पिता से बात करेंगे।

12 मार्च को युवती के माता-पिता मनीष के घर पहुंचे। मनीष के परिवार को पूरी बात बताई। जिसमें उन्होंने शादी की बात से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि बेटे की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी है। बाद में मनीष ने मोबाइल पर कॉल कर धमकाया कि अगर वह उसके खिलाफ थाने गए तो परिवार को जान से खत्म कर देगा। इसके बाद मामले में अगले दिन थाने में लिखित शिकायत की गई।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
धनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 12 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 2 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 2 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 2 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 2 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 2 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 2 दिन पहलेइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 2 दिन पहले
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 8 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 8 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 9 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 9 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 9 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 10 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 10 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 12 दिन पहले
बिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 22 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 22 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 22 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 22 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 23 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 23 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 23 दिन पहले
↑