5 हजार का इनामी सिपाही सस्पेंड:रेप का आरोप, इंदौर में केस दर्ज होने के बाद से फरार, नीमच एसपी की कार्रवाई
नीमच के एसपी ने इंदौर में रेप के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी सिपाही को निलंबित कर दिया। उन्होंने इस मामले में एक आदेश निकाला। कुछ दिन पहले पीड़िता की ओर से नीमच पुलिस मुख्यालय को जानकारी भेजी गई थी।
नीमच के एसपी ने इंदौर में रेप के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी सिपाही को निलंबित कर दिया। उन्होंने इस मामले में एक आदेश निकाला। कुछ दिन पहले पीड़िता की ओर से नीमच पुलिस मुख्यालय को जानकारी भेजी गई थी। जिसके बाद नीमच के एसपी ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी। मामले में पीड़िता के इंदौर प्रकरण की जानकारी मांगी गई है। जिसके बाद उसे बर्खास्त किया जा सकता है।
कनाड़िया इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा पीड़िता सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ रेप, ब्लैकमेंलिंग और धमकाने का केस दर्ज करा चुकी है। अनिरुद्ध की नियुक्ति नीमच में थी। इस मामले में हाइकोर्ट ने भी सिपाही की जमानत याचिका खारिज कर दी। अनिरुद्ध को लेकर इंदौर की महिला थाना टीआई ने भी उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके पोस्टर नीमच सहित इंदौर में चस्पा कराए गए थे।
एसपी ने किया निलंबित
पीड़िता की वकील डॉ. रूपाली राठौर और कृष्ण कुम्हार कुन्हारे ने बताया कि पिछले दिनों हाइकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद नीमच पुलिस मुख्यालय पर अनिरूद्ध की जानकारी भेजी थी। इस मामले में पीड़िता ने भी खुद एसपी सूरज वर्मा से शिकायत की थी। एसपी ने मामले में जानकारी निकलवाई तो पता चला कि इंदौर में केस दर्ज होने के दो दिन बाद 20 अक्टूबर 2022 से अनिरुद्ध ड्यूटी से गैर हाजिर है। वहीं उसके खिलाफ पीड़िता ने इंदौर में वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।
गृहमंत्री से की थी बर्खास्ती की मांग
एडवोकेट राठौर ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी पत्र लिखा था। उन्होंने अनिरुद्ध की बर्खास्तगी की मांग की है। इस मामले में पीड़िता ने अपनी ओर से आरोपी द्वारा भेजे गए धमकी भरे मैसेज और रिकार्डिंग भी सौंप चुकी है। गृहमंत्री मिश्रा भी इंदौर के वरिष्ठ अफसरों को कार्रवाई के लिये निर्देशित कर चुके हैं।
यह शिकायत की थी पीड़िता ने
एडवोकेट कुन्हारे ने 18 अक्टूबर 2022 को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर से शिकायत की है। शिकायत में बताया कि आरोपी अनिरुद्ध पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाता है। आंतरिक अंग के बालों को आरोपी अपनी इच्छा अनुसार कम ज्यादा रखने का बोल कर प्रताड़ित करता है। वीडियो कॉल पर ही कपड़े उतरवा कर दासियों जैसा व्यवहार करता है। इस शिकायती आवेदन और पीड़िता के बयान के आधार पर इंदौर महिला थाना पुलिस ने सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 3 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 3 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 3 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 9 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 9 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 10 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 10 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 10 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 11 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 11 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 23 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 23 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 23 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 23 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 24 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 24 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 24 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 24 दिन पहले