चीन की सेना ने फिर खरीदे गलवान जैसे हथियार:कांटेदार हथौड़ा और भाले जैसी नोक वाला वेपन, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर
चीन एक बार फिर गलवान झड़प में इस्तेमाल किए गए धारदार और नुकीले हथियार खरीद रहा है। चीनी सोशल मीडिया एप वीबो पर ऐसे ही एक हथियार की तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर में एक सैनिक कांटेदार हथियार पकड़े दिख रहा है।
चीन एक बार फिर गलवान झड़प में इस्तेमाल किए गए धारदार और नुकीले हथियार खरीद रहा है। चीनी सोशल मीडिया एप वीबो पर ऐसे ही एक हथियार की तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर में एक सैनिक कांटेदार हथियार पकड़े दिख रहा है।
इस हथियार को ‘कंबाइन्ड मेस’ कहते हैं। ये ‘कोल्ड वेपन’ कैटिगरी का हथियार है। इसी कैटिगरी के हाथियारों का इस्तेमाल चीनी सैनिकों ने 14-15 जून 2020 की दरमियानी रात गलवान घाटी में हुई झड़प के दौरान किया था। ‘कंबाइन्ड मेस’ मेटल से बना हथियार है। ये रौड की तरह दिखता है। इसकी लंबाई 1.8 मीटर होती है। रौड एक सिरा हथौड़े की तरह दिखता है। ये 50 सेंटीमीटर का होता है। इसमें कांटे लगे होते हैं। दूसरा सिरा भी नुकीला होता है। ये किसी भाले की तरह दिखता है।
हैंड-कॉम्बैट वेपन्स की खरीद बढ़ा रही चीनी सेना
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन भले ही भारत-चीन बॉर्डर पर शांति लाने की कोशिश कर रहा हो या फिर G20 के जरिए भारत के साथ डिपलोमैटिक रिलेशन्स सुधार रहा हो, लेकिन हैंड-कॉम्बैट वेपन्स की खरीद को नकारा नहीं जा सकता।
एक्स्पर्ट्स का मानना है कि चीन इन हथियारों का इस्तेमाल दोबारा भारतीय सैनिकों के खिलाफ कर सकता है। वो गलावन जैसा हमला दोहरा सकता है। गलवान में हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक मारे गए थे।
चीन ने 2600 मेस खरीदे- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन ने करीब 2600 ‘कंबाइन्ड मेस’ खरीदे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने जनवरी 2023 में मेस और कंबाइन्ड मेस खरीदने का ऑर्डर दिया था। फरवरी में ये हथियार खरीद लिए गए थे। चीनी आर्मी ने ही इसकी घोषणा की थी।
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने तियानजिन शहर में अपराधियों को पकड़ने के लिए इसी तरह के हाथियारों का इस्तेमाल किया था।
गलवान में हमारे 20 शहीद, चीन के 38 मारे
15 जून 2020 को लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि चीन के 38 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने 4 सैनिक मारे जाने की बात ही कबूली थी। यह टकराव करीब 3 घंटे तक चला था।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
