देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

शी जिनपिंग के वफादार ली कियांग बने चीन के प्रधानमंत्री:इनकी जीरो कोविड पॉलिसी की पूरी दुनिया में हुई आलोचना, अब इकोनॉमी संभालने का जिम्मा

तस्वीर प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हाथ मिलाते नए प्रधानमंत्री ली कियांग की है।

Abhishek Raghuvanshi11 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

चीन की रबर स्टैंप पार्लियामेंट ने शनिवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वफादार ली कियांग को वहां का प्रीमियर यानी प्रधानमंत्री बनाया है। चीन के पॉलिटिकल सिस्टम में ये नंबर दो की पॉजिशन है। कियांग के समर्थन में नेशनल पीपल्स कांग्रेस के 2936 मेंबर्स ने वोट किया। जबकि 3 ने उनके खिलाफ वोटिंग की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की जिस जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से पूरी दुनिया में आलोचना हुई उसे तैयार और इंपलिमेंट करने वाले ली कियांग ही थे। बिजनेस इंसाइडर के मुताबिक कोविड पॉलिसी बूरी तरह फेल होने के बाद भी कियांग को जो प्रीमियर की पॉजिशन मिली है उसकी वजह सिर्फ शी जिनपिंग से उनके करीबी संबंध हैं। कुछ समय पहले तक वो चीन के टॉप 7 नेताओं में भी नहीं थे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
चीन के नए प्रीमियर यानी प्रधानमंत्री की शपथ लेते हुए ली कियांगइस तस्वीर में शी जिनपिंग (बाएं) ली केकियांग (बीच में) और नए प्रधानमंत्री ली कियांग दिख रहे हैं।

वोटिंग से पहले और बाद में कियांग और शी ने की बात
वोटिंग से पहले शी जिनपिंग और ली कियांग ने एक दूसरे से बातचीत की थी। चीन की संसद के ग्रेट हॉल में वोटिंग के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग ने ली कियांग को कार्यभार सौंपा। अब उन पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी को फिर से पटरी पर लाने का जिम्मा होगा। कियांग को चीन में बिजनेस फ्रेंडली माना जाता है।

कियांग सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे जिसमें वो कोरोना से डूबी चीन की इकॉनोमी को रिवाइव करने का प्लान बताएंगे। साथ ही चीन की आबादी से जुड़ी चुनौतियों पर भी अपने विचार रखेंगे।

चीन के नए प्रधानमंत्री को बुजुर्ग महिला ने डांटा था
जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से ली कियांग के लिए 2022 काफी बुरा बीता था। उस दौरान ली ने शांघाई को कोविड मुक्त करने के लिए लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। आम लोगों से लेकर बिलियनियर और सेलिब्रिटीज घरों में बंद कर दिए गए।

इस कैद को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा था कि देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए ये जरूरी है। हालांकि इस पॉलिसी का नतीजा पूरी दुनिया ने तब देखा जब इसके खिलाफ लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे । ये चीन में 1989 के तियानमन स्क्वेयर के बाद हुआ सबसे बड़ा प्रदर्शन था।

धीरे-धीरे कैद में रह रहे लोगों को गुस्सा फूटने लगा। सबसे पहले ये सोशल मीडिया पर दिखा जहां लोगों ने खाने की कमी होने की शिकायतें करना शुरू किया। जिन्हें चीन का सेंसर सिस्टम भी नहीं रोक पाया। एक पब्लिक विजिट के दौरान जब ली कियांग एक अस्पताल जा रहे थे तो वहां उनको व्हील चेयर पर बैठी एक बुजुर्ग महिला ने रोका और कोरोना क्राइसिस को ठीक से न हैंडल कर पाने पर डांट लगाई थी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑