देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

80 करोड़ लोगों को 3 महीने तक मुफ्त में 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल देगी सरकार

फ्री में अनाज और दाल मुहैया कराएगी सरकार केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के 36 घंटों के अंदर करीब दो तिहाई आबादी को बड़ी राहत दी है.

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
80 करोड़ लोगों को 3 महीने तक मुफ्त में 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल देगी सरकार

फ्री में अनाज और दाल मुहैया कराएगी सरकार

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के 36 घंटों के अंदर करीब दो तिहाई आबादी को बड़ी राहत दी है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि अगले 3 महीनों तक 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल फ्री में दिया जाएगा.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) से​ निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown in India) करने के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को हर वर्ग को राहत देने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. इनमें से एक यह भी है कि अगले तीन महीनों के लिए केंद्र सरकार हर घर के प्रति व्यक्ति को 5 किलो अनाज और एक किलो दाल मुहैया कराएगी. सरकार के इस फैसले से देश में कुल 80 करोड़ राशनकार्ड धारकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा.

2 रुपये में 1 किलो गेहूं
सरकार ने कहा है कि अनाज और दाल लेने की यह लिमिट मौजूदा नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत मिलने वाले लिमिट के अलावा होगी. सरकार के इस ऐलान के मुताबिक, इन 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक गेहूं और चावल बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा.

—

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए वैज्ञानिकों का नया तोहफा! इस खोज से बढ़ सकती है इनकम

दो तिहाई आबादी को सीधे तौर पर लाभ
देशभर में लॉकडाउन लगाने के बाद 36 घंटों के अंदर आम लोगों को राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अनाज और दालों का आवंटन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMJKY) के तहत होगा, जिसके लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के तहत 80 करोड़ लोगों को अगले 3 महीनों के लिए 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मिलेगा. सरकार के इस ऐलान से कुल दो तिहाई आबादी को सीधे तौर पर राहत मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें: बैंक में है काम तो यहां चेक करें खुलने और बंद करने का समय, बदल गये है Timings

दो इंस्टॉलमेंट में ले सकते हैं अनाज
एक किलो दाल के लिए इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी विशेष क्षेत्र में कौन सी दाल लोगों को उपलब्ध कराया जा सकता है. वित्त मंत्री ने कहा, ‘सभी राशनकार्ड धारक दो इन्स्टॉलमेंट में यह अनाज पब्लिक डिस्ट्रीब्युशन सिस्टम (PDS) के जरिए आसानी से ले सकते हैं.’

सरकार के पास जरूरत से अधिक अनाज की स्टोरेज
उन्होंने कहा, ‘सरकार के इस कदम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि देश में कोई भी गरीब भूखा न रहे.’ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सरकार के पास कुल 5.849 करोड़ टन अनाज मौजूद है. यह अनाम फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया के गोदाम में पड़ा है. इसमें से 3.097 करोड़ टन चावल और 2.752 करोड़ टन गेहूं है. सरकार के पास इस अनाज की उपलब्धता जरूरत 1 अप्रैल तक 2.1 करोड़ टन की जरूरत से बहुत अधिक है.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बावजूद SBI के 90% ATM एक्टिव, इस समय पैसे निकालते समय रखें ध्यान

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 26, 2020, 3:12 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 9 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 11 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 12 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 12 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 12 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 12 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 12 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑