जापान ने अपना ही रॉकेट तबाह किया:सेकेंड स्टेज इंजन स्टार्ट नहीं हुआ, इसमें मिसाइल का पता लगाने वाली सैटेलाइट थी
जापान ने अपने H3 मिडियम रॉकेट को मंगलवार को लिफ्ट-ऑफ के बाद तबाह कर दिया। जापान की एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) से लॉन्च होने के बाद रॉकेट का सेकेंड स्टेज इंजन फेल हो गया।
जापान ने अपने H3 मिडियम रॉकेट को मंगलवार को लिफ्ट-ऑफ के बाद तबाह कर दिया। जापान की एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) से लॉन्च होने के बाद रॉकेट का सेकेंड स्टेज इंजन फेल हो गया। इसके बाद JAXA ने रॉकेट को सेल्फ-डिस्ट्रक्ट सिग्नल भेज दिए।
रॉकेट में एक ALOS-3 ऑबजर्वेशनल सैटेलाइट थी। ये एक डिजास्टर मैनेजमेंट सैटेलाइट है, जिसमें एक इंफ्रारेड सेंसर लगा हुआ था। इसकी मदद से नॉर्थ कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल को डिटेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इस रॉकेट का इस्तेमाल सरकारी और कॉमर्शियल सैटेलाइट्स को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाने के लिए भी किया जाता था।
लॉन्चिंग के बाद रॉकेट में दिखी गड़बड़ी
मंगलवार की सुबह करीब 10:37 बजे रॉकेट को स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। शुरुआत में इसे मिशन को सफल बताया गया। लेकिन कुछ देर बाद रॉकेट में गड़बड़ी नजर आने लगी। स्पेस एजेंसी JAXA से अनाउंसर ने कहा- रॉकेट की स्पीड कम होती नजर आ रही है। सेकेंड स्टेज इंजन के स्टार्ट होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
17 फरवरी को भी रद्द किया था लॉन्च
रॉकेट लॉन्चिंग को लाइव ब्रॉडकास्ट किया जा रहा था। इसे गड़बड़ी होने पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया। ब्रॉडकास्ट फिर से शुरू होने पर स्पेस एजेंसी ने घोषणा की कि रॉकेट को नष्ट किया जा रहा है क्योंकि ये मिशन पूरा नहीं कर पाएगा। इससे पहले 17 फरवरी को भी जापान ने H3 रॉकेट के लॉन्च को रद्द कर दिया गया था। तब इसका सेकेंडरी बूस्टर इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया था। लॉन्चिंग काउंटडाउन खत्म होते ही लिफ्ट-ऑफ से ठीक पहले इसे रोक दिया गया था।
ये तस्वीर 17 फरवरी की है, जब H3 रॉकेट की लॉन्चिंग को रद्द कर दिया गया था।
अपने मिशन के लिए स्पेसएक्स पर निर्भर है जापान
H3 रॉकेट को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के प्रतियोगी के तौर पर देखा जा रहा था। दरअसल, दिसंबर में जापान ने एक क्राफ्ट लॉन्च किया था। ये दुनिया का पहला कॉमर्शियल लूनर लैंडर हो सकता है। इस दौरान जापान के बिजनेसमैन युसाकू मेजावा ने अपने क्रू मेंबर्स की भी जानकारी दी थी, जो पहली बार चांद तक की उड़ान भरेंगे।
हालांकि, जापान के ये दोनों प्रोजेक्ट्स स्पेसएक्स के रॉकेट पर निर्भर हैं। रूसी रॉकेट मौजूद नहीं होने की स्थिति में जापान पर खुद के डिलवरी सिस्टम बनाने का प्रेशर है, जिससे वो अपने रॉकेट के जरिए मिशन पूरा कर सके।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


