देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 8 बार पढ़ी गई

मरियम नवाज बोलीं, इमरान खान गीदड़:गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरों की बेटियों को ढाल बना रहा, देश छोड़ दे

5 मार्च को पुलिस पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन वो घर पर मौजूद नहीं थे। वो भाग गए थे।

Abhishek Raghuvanshi6 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

5 मार्च को पुलिस पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन वो घर पर मौजूद नहीं थे। वो भाग गए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML) की लीडर मरियम नवाज ने खान को डरपोक और गीदड़ कह दिया।

इतना ही नहीं उन्हें देश तक छोड़ने के लिए कहा। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, मरियम ने ट्वीट कर कहा कि गीदड़ चोरी करने के बाद भी दूसरों की बेटियों के पीछे छुपता है और गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्हें शील्ड की तरह इस्तेमाल करता है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
ये तस्वीर उन तोहफों की हैं जिन्हें इमरान खान ने प्रधानमंत्री रहते हुए बेच दिया था।

दरअसल, गिरफ्तारी से नाराज इमरान के समर्थक सड़कों पर आ गए है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इमरान गिरफ्त में आने से बचने के लिए महिलाओं और बच्चों को ढाल बना सकते हैं।

मरियम ने पिता नवाज को शेर बताया
ट्वीट में मरियम ने कहा- नवाज शरीफ बहादुर हैं क्योंकि वो मुश्किल समय में भागे नहीं, बल्कि जेल गए। जबकि इमरान खान कभी जेल नहीं गए। उन्होंने इमरान की तुलना अपने पिता नवाज से की। पिता को शेर कहा और इमरान को गीदड़ बताया। मरियम ने कहा- शेर भले ही बेगुनाह हो लेकिन वो अपनी बेटी का हाथ पकड़ता है, लंदन से पाकिस्तान आ जाता है और जेल जाता है। गीदड़ छुपता है। देश शेर और गीदड़ के बीच का अंतर समझ गया है।

खान को मुश्किलों का सामना करने का साहस दें
जेल भरो तहरीक इतिहास का सबसे असफल आंदोलन है। इमरान खान PML-N के सुप्रीमो नवाज शरीफ की तरह बहादुर नहीं है। वो डरपोक हैं। उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। आवाम लीडर और भीड़ जमा करने वाले के बीच फर्क जानती है। उन्होंने नवाज शरीफ से इमरान खान को साहस देनी की बात भी कही।

खान ने समर्थकों को टाइगर कहा था
घर से भागने के चंद घंटों बाद ही इमरान खान ने लाहौर में अपने समर्थकों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था- पाकिस्तान इतना जलील कभी नहीं हुआ, हमारा क्राइम मिनिस्टर भीख मांगता घूम रहा है। इमरान ने अपने समर्थकों से कहा- आप मेरे टाइगर्स हैं। मैं कभी किसी के सामने नहीं झुका हूं, हम सिर्फ अल्लाह के सामने झुकने वाले लोग हैं।

तोशाखाना मामले में होनी है गिरफ्तारी
पाकिस्तान पुलिस 5 मार्च को तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची थी। दरअसल, सत्ताधारी पाकिस्तानी डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने तोशाखाना गिफ्ट मामला उठाया था। कहा था कि इमरान ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था। इमरान ने चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने तोशाखाने से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। बाद में खुलासा हुआ कि यह रकम 20 करोड़ से ज्यादा थी।

तोशाखाना मामले में ऐसे पकड़ी थी इमरान की चोरी

  • पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ अजाकिया और इमदाद अली शूमरो के मुताबिक- इमरान को सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने गोल्ड से बनी और हीरों से जड़ी बेशकीमती रिस्ट वॉच गिफ्ट की थी। उन्होंने दो लिमिटेड एडिशन घड़ियां बनवाईं थीं। एक खुद के पास रखी थी। दूसरी इमरान को गिफ्ट की थी। इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए थी।
  • इमरान ने घर आकर यह रिस्ट वॉच पिंकी पीरनी (तीसरी पत्नी बुशरा बीबी) को रखने के लिए दे दी। बुशरा ने यह घड़ी उस वक्त के एक मंत्री जुल्फी बुखारी को देकर कीमत पता करने को कहा। मंत्री ने बताया कि यह तो बेहद महंगी है।
  • बुशरा ने उसे बेचने को कहा। ब्रांडेड घड़ी देखकर शोरूम के मालिक ने इसकी मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी को फोन कर दिया और यहीं से इमरान की कलई खुल गई। मेकर्स ने सीधे MBS के ऑफिस से संपर्क किया और बता दिया कि आपने जो 2 घड़ियां बनवाईं थीं, उनमें से एक बिकने के लिए आई है। ये आपने भेजी है या चोरी हुई है?
  • कुछ महीने पहले इमरान की पत्नी बुशरा और दोस्त जुल्फी बुखारी का ऑडियो लीक हुआ। इसमें साफ हो गया कि इमरान के कहने पर ही बुशरा ने जुल्फी बुखारी से संपर्क किया था और उन्हें घड़ियां बिकवाने को कहा था। जुल्फी इमरान सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनके बड़े राजदार माने जाते हैं।
ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑