देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 13 बार पढ़ी गई

लॉकडाउन का दिखने लगा है असर, तेजी से नहीं बढ़ रही है मरीजों की संख्या

देश भर में लॉकडाउन Coronavirus: खास बात ये है कि भारत में मौत की संख्या भी दुनिया के बाकी हिस्सों के मुकाबले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं. (स्नेहा)नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस: लॉकडाउन का दिखने लगा है असर, सरकारी सूत्रों का दावा तेजी से नहीं बढ़ रही है मरीजों की संख्या

देश भर में लॉकडाउन

Coronavirus: खास बात ये है कि भारत में मौत की संख्या भी दुनिया के बाकी हिस्सों के मुकाबले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं.

(स्नेहा)

नई दिल्ली. भारत में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 21 दिनों के लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है. अभी से ही इसके फायदे नजर आने लगे है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के सूत्रों के मुताबिक सोशल डिस्टेनसिंग का फायदा दिखने लगा है और यही वजह है कि नए मरीजों की संख्या तेजी से नहीं बढ़ रही है. इसके अलवा संक्रमित लोगों की संख्या कुछ खास राज्यों से ही है. खास बात ये है कि भारत में मौत की संख्या भी दुनिया के बाकी हिस्सों के मुकाबले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं. इन आंकड़ों से उम्मीदें बढ़ गईं है. सूत्रों का कहना है तस्वीर 10 दिनों में और साफ हो जाएगी.

ये है असली वजह
सूत्रों का दावा है कि भारत में मरीजों की संख्या इसलिए तेजी से नहीं बढ़ रही है, क्योंकि यहां संक्रामक रोग प्रबंधन (Infectious disease management) बेहद पुख्ता है. जबकि अमेरिका और इटली में ऐसा नहीं है. ये दोनों देश लाइफस्टाइल बीमारियों से ज्यादा परेशान है. जबकि भारत का पिछले कई सालों से संक्रामक बीमारियों को खत्म करने पर जोर रहा है. जिसका फायदा मिल रहा है. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि असली तस्वीर कम से कम 10 दिनों में साफ होगी.WHO ने की भारत की तारीफ
बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को 21 दिनों के ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की. उनके इस साहसिक कदम की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तारीफ की और कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोरोना के दूसरे स्टेज पर होने पर ही भारत कई उपाय कर रहा है.WHO ने ये भी कहा कि यह प्रयास बहुत ही अच्छे हैं, लेकिन इस महामारी को रोकने के लिए अतिरिक्त आवश्यक उपायों की भी जरूरत पड़ेगी, वरना ये फिर से लौट सकता है.

ताजा आंकड़ें
भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 613 हो गई है. वहीं, अब तक इस वायरस से 12 लोगों की जान जा चुकी है. अहमदाबाद में 85 साल की बुजुर्ग महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया. गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला कुछ दिनों पहले ही विदेश से लौटी थी और कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. 22 मार्च को उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ें:

स्पेन की डिप्टी पीएम भी कोरोना पॉजिटिव, लाशों के साथ रहने के लिए लोग मजबूर

कोरोना से भारत-अमेरिका और चीन समेत इन देशों में मंदी आने का अनुमान: Moody’s

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 26, 2020, 8:53 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 8 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 11 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 11 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 11 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 11 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 11 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑