देश की बात, आपके शहर से
बाज़ार में इस रेट पर बिकेगा आटा, दाल-चावल और सब्जियां, यहां देखें लिस्‍ट
देश 8 बार पढ़ी गई

बाज़ार में इस रेट पर बिकेगा आटा, दाल-चावल और सब्जियां, यहां देखें लिस्‍ट

लॉकडाउन का फायदा उठाकर व्यापारियों ने बढ़ाया सब्जियों और राशन का दाम. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर) उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सभी खाद्य सामग्रियों के रेट (Rate) तय किए हैं.

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

लॉकडाउन का फायदा उठाकर व्यापारियों ने बढ़ाया सब्जियों और राशन का दाम. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

तस्वीरों में खबर3 फोटो
Corona Lockdown: बाज़ार में इस रेट पर बिकेगा आटा, दाल-चावल और सब्जियां, ज़्यादा लिए पैसे तो होगी FIRCoronavirus, Lockdown, rice, oil, sugar, vegetables, rate, market, p m narendra modi, Consumer Affairs, Food and Public distribution, कोरोनावायरस, लॉकडाउन, चावल, तेल, चीनी, सब्जियां, दर, बाजार, पी एम नरेंद्र मोदी, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण,

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सभी खाद्य सामग्रियों के रेट (Rate) तय किए हैं. इससे ज़्यादा अगर कोई दाम वसूलता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई जा सकती है.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी देश में लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर चुके हैं. लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी गई है. सिर्फ रोजमर्रा और खाने-पीने के सामान की दुकानों को ही खोलने की इजाज़त है. लेकिन, सरकार को ज़्यादा दाम लेकर सामान बेचने की शिकायतें मिल रही हैं. इसे देखते हुए उपभोक्ता मामले (Consumer Affairs), खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सभी खाद्य सामग्रियों के रेट तय कर दिए हैं. इससे ज़्यादा अगर कोई दाम वसूलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है. सभी राज्यों को भी यह रेट लिस्ट जारी करने के सुझाव दिए गए हैं. ऐसी ही एक रेट लिस्ट बुधवार (25 मार्च) को यूपी में जारी की गई है.

यह होंगे आटा, चावल और तेल-चीनी के रेट
अगर किसी राज्य में जरूरी सामान की रेट लिस्ट अभी तक जारी नहीं हुई है, तो ऐसे राज्यों में रहने वाले लोग उपभोक्ता मामले के साथ खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की बेवसाइट पर जाकर मूल्य निगरानी विभाग के ऑप्शन में हर तरह के सामान की रेट लिस्ट देख सकते हैं. इस रेट लिस्ट में खाद्य सामग्रियों की कीमत दैनिक के अलावा दो दिन, पांच दिन और हफ्ते, महीने के हिसाब से देखी जा सकती है.

इस बेवसाइट पर बताया गया है कि अगले एक हफ्ते तक चावल 30 रुपये किलो और पांच किलोग्राम आटे के पैकेट का रेट 160 रुपये होगा. यह रेट कंपनियों के हिसाब से कम और ज़्यादा भी हो सकता है. चीनी 38 और सरसों के एक किलो तेल की कीमत 115 रुपये तय की गई है.

यूपी सरकार द्वारा जारी की गई रेट लिस्ट.

यूपी सरकार ने 23 सामान की जारी की है लिस्ट
बाज़ार में कालाबाज़ारी न हो और कोई भी दुकानदार ज्‍यादा रेट पर जरूरी सामान को न बेचे, इसके लिए यूपी सरकार ने भी तुरंत ही कदम उठाया है. यूपी के कई शहरों में इस तरह की लिस्ट जारी की गई है. लिस्ट में 23 तरह के सामान का ज़िक्र किया गया है. इसमें आटा, दाल-चावल, तेल, चीनी और फल-सब्जियों के भी रेट दिए गए हैं. लखनऊ में तो यह भी लिस्ट जारी की गई है कि किस इलाके में किस स्टोर से सामान मिलेगा.

ये भी पढ़ें- 
प्राइवेट लैब में अब यहां भी करा सकते हें Covid-19 का टेस्ट, ICMR ने दी मान्यता

Corona Lockdown: केजरीवाल और दिल्ली पुलिस ने घर तक सामान पहुंचाने का निकाला यह तरीका

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 26, 2020, 8:54 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 8 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 10 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 11 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 11 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 11 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 11 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑