देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 10 बार पढ़ी गई

कर्मचारियों के लिए हैंड सैनेटाइजर बना रहे हैं रेल मंडल, इतनी तय की गई है कीमत

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया Coronavirus: अधिकारी ने कहा कि कच्चे माल की खरीद कोलकाता (Kolkata) से की गई है और सैनिटाइजर (Sanitizer) की कीमत 310 रुपये प्रति लीटर तय की गई है, हालांकि यह फिलहाल व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं है. नई दिल्ली. देशभर के रेलमंडल कोरोना वायरस प्रकोप (Coronavirus Outbreak) के बीच काम कर अपने कर्मचारियों को हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) मुहैया कराने के लिए उसके उत्पादन की तैयारी रहे हैं. इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उन्हें इस उत्पाद की बाजार में उपलब्धता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी.इसमें सबसे पहला मंडल पूर्वी रेलवे का आसनसोल मंडल (Asansol Region) बना है जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 500 लीटर हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन किया है.एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हर लोको शेड में लैब हैं, इसलिए हम हर मंडल में इस तरह के सैनिटाइजर का उत्पादन करेंगे.’’ पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अंडाल डीजल शेड की प्रयोगशाला में उत्पादित सैनिटाइटर में 760 मिलीलीटर आइसो प्रोपाइल अल्कोहल (99 प्रतिशत), हाइड्रोजन पेरोक्साइड 42 मिली (3 प्रतिशत), 15 मिली ग्लीसरीन, 183 मिली डिस्टिल्ड पानी और परफ्यूम है.महामारी के दौरान भी काम कर रहे कर्मचारीईआर के प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारे पास कर्मचारी हैं जो इस महामारी के दौरान भी काम कर रहे हैं और हमने सोचा कि यह आवश्यक है कि हम उन्हें सुरक्षित करें. हमने लगभग 500 लीटर का उत्पादन किया है और हमने इसे अपने कर्मचारियों को छोटी बोतलों में दिया है. हम इसे अन्य मंडलों में भी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ’’ अधिकारी ने कहा कि कच्चे माल की खरीद कोलकाता से की गई है और सैनिटाइजर की कीमत 310 रुपये प्रति लीटर तय की गई है, हालांकि यह फिलहाल व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं है.आसनसोल से सीख लेते हुए, जोधपुर मंडल ने भी 215 लीटर हैंड सैनिटाइजर डीजल लोकोमोटिव शेड भगत की कोठी से तैयार किया और मंडल की 13 इकाइयों को वितरित किए.रेल मंत्री ने की प्रशंसा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रेलवे द्वारा पश्चिम बंगाल के आसनसोल में डीजल शेड द्वारा 500-लीटर सैनिटाइज़र बनाया गया है जो वितरण के लिए तैयार है. इसे अन्य रेलवे इकाइयों द्वारा भी तैयार किया गया है.’’ कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए रेलवे के आसनसोल, प.बंगाल स्थित डीजल शेड द्वारा 500 लीटर सेनिटाइजर बनाया गया, जो वितरण के लिए तैयार है।

Abhishek Raghuvanshi25 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कर्मचारियों के लिए हैंड सैनेटाइजर बना रहे हैं रेल मंडल, इतनी तय की गई है कीमत

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया

Coronavirus: अधिकारी ने कहा कि कच्चे माल की खरीद कोलकाता (Kolkata) से की गई है और सैनिटाइजर (Sanitizer) की कीमत 310 रुपये प्रति लीटर तय की गई है, हालांकि यह फिलहाल व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं है.

नई दिल्ली. देशभर के रेलमंडल कोरोना वायरस प्रकोप (Coronavirus Outbreak) के बीच काम कर अपने कर्मचारियों को हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) मुहैया कराने के लिए उसके उत्पादन की तैयारी रहे हैं. इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उन्हें इस उत्पाद की बाजार में उपलब्धता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी.

इसमें सबसे पहला मंडल पूर्वी रेलवे का आसनसोल मंडल (Asansol Region) बना है जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 500 लीटर हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन किया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हर लोको शेड में लैब हैं, इसलिए हम हर मंडल में इस तरह के सैनिटाइजर का उत्पादन करेंगे.’’ पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अंडाल डीजल शेड की प्रयोगशाला में उत्पादित सैनिटाइटर में 760 मिलीलीटर आइसो प्रोपाइल अल्कोहल (99 प्रतिशत), हाइड्रोजन पेरोक्साइड 42 मिली (3 प्रतिशत), 15 मिली ग्लीसरीन, 183 मिली डिस्टिल्ड पानी और परफ्यूम है.

महामारी के दौरान भी काम कर रहे कर्मचारीईआर के प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारे पास कर्मचारी हैं जो इस महामारी के दौरान भी काम कर रहे हैं और हमने सोचा कि यह आवश्यक है कि हम उन्हें सुरक्षित करें. हमने लगभग 500 लीटर का उत्पादन किया है और हमने इसे अपने कर्मचारियों को छोटी बोतलों में दिया है. हम इसे अन्य मंडलों में भी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ’’ अधिकारी ने कहा कि कच्चे माल की खरीद कोलकाता से की गई है और सैनिटाइजर की कीमत 310 रुपये प्रति लीटर तय की गई है, हालांकि यह फिलहाल व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं है.

आसनसोल से सीख लेते हुए, जोधपुर मंडल ने भी 215 लीटर हैंड सैनिटाइजर डीजल लोकोमोटिव शेड भगत की कोठी से तैयार किया और मंडल की 13 इकाइयों को वितरित किए.

रेल मंत्री ने की प्रशंसा
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रेलवे द्वारा पश्चिम बंगाल के आसनसोल में डीजल शेड द्वारा 500-लीटर सैनिटाइज़र बनाया गया है जो वितरण के लिए तैयार है. इसे अन्य रेलवे इकाइयों द्वारा भी तैयार किया गया है.’’

ये भी पढ़ें-
कोरोना वायरस: सरकार को डॉक्टर्स की जरूरत, रिटायर्ड चिकित्सक भी कर सकते हैं मदद

लॉकडाउन: Parle की सराहनीय पहल, 3 हफ्तों में तीन करोड़ पैकेट्स बांटेगी कंपनी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 11:42 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 6 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 8 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 10 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 10 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 10 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 10 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 11 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 11 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑