ऑस्ट्रेलिया पहुंचे छात्र नौकरी-मकान की समस्या से जूझ रहे:हॉस्टल में सीटें सीमित, वीजा शर्तों से भारतीय छात्र हो रहे हैं परेशान
ऑस्ट्रेलिया भारत से विदेश पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए बड़ा आकर्षण है। लेकिन ये भारतीय छात्र सपने पूरे करने के लिए चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया भारत से विदेश पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए बड़ा आकर्षण है। लेकिन ये भारतीय छात्र सपने पूरे करने के लिए चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। आर्थिक परेशानियों के साथ ही उन्हें शारीरिक और मानसिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
गुजरात के अहमदाबाद के सागर पटेल इरादा लेकर आए थे कि वे नौकरी करके अपनी फीस और बाकी खर्च का इंतजाम खुद करेंगे। वे बताते हैं, “दोस्तों से मैंने सुना था कि ऑस्ट्रेलिया में जाते ही नौकरी मिल जाती है। लेकिन सिडनी आए तीन हफ्ते बीत चुके हैं। उनके पैसे खत्म होने वाले हैं और उनके पास नौकरी नहीं है। क्लीनिंग, वॉशिंग का काम भी नहीं मिल रहा।”
बिना जानने वालों के घर मिलना मुश्किल
एशियन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया के उपाध्यक्ष नवनीत मित्तल ने भास्कर से कहा कि सबसे बड़ी चुनौती घर खोजना है। यूनिवर्सिटी के पास हॉस्टल में जगह बहुत सीमित हैं। अगर किसी का जानकार यहां नहीं है, तो उसे घर मिलना कठिन है। किराये पर कमरे के लिए बॉन्ड, गारंटी देनी पड़ती है। जिसमें बड़ी रकम लगती है।
मकान मालिक ने परेशान किया, बॉन्ड की रकम भी नहीं लौटाई
वोलोनगॉन्ग यूनिवर्सिटी में पढ़ने वालीं अंकिता बताती हैं, “मैंने अपनी एक दोस्त की मदद से रूम लिया था लेकिन वहां मकान मालिक ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया तो मेरे पास रूम छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं रहा। उसने बॉन्ड की रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया।” उनके पास कहीं जाने को जगह नहीं थी।
कड़ी शर्तों से जरा सी गलती पर वीजा रद्द हाेने का खतरा
माइग्रेशन एंड एजुकेशन एक्सपर्ट कंपनी की डाइरेक्टर चमन प्रीत बताती हैं कि वीजा हमेशा छात्रों के सिर पर तलवार की तरह लटकता रहता है। उसकी शर्तें इतनी कड़ी हैं कि छोटी सी गलती पर भी वह रद्द हो सकता है। और ऐसा होने पर ये स्टूडेंट कहीं के नहीं रहते। पिछले साल इन शर्तों के कारण छात्रों को वीजा नहीं मिल रहा था।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले