देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 13 बार पढ़ी गई

UN में भारत बोला- पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह:कहा- हमें उकसाने का फायदा नहीं, अपने गिरेबां में झांककर देखें

संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपातकालीन बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। इंडियन काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के उकसावे में नहीं आएगा।

Abhishek Raghuvanshi24 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपातकालीन बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। इंडियन काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के उकसावे में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। उनका देश आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह है। ऐसे में भारत को उकसाना बेहद निराश करने वाला है।

दरअसल, पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम के तीन महीने पहले ​​​​​रूस-यूक्रेन युद्ध की तुलना भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे जम्मू-कश्मीर विवाद से की थी। प्रतीक ने इसी पर स्थिति साफ की। प्रतीक, न्यूयॉर्क में गुरुवार को यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली के 11वें इमरजेंसी सेशन के दौरान बोल रहे थे।

आतंकियों के लिए जन्नत है पाकिस्तान, जानें 3 बड़ी बातें

1. पहले दिए जवाबों को जाकर देखें: मैं यह कहने सामने आया हूं कि भारत इस बार पाकिस्तान के उकसावे का कोई जवाब नहीं देगा। पाकिस्तान के प्रतिनिधि को मेरी सलाह है कि वे पहले राइट ऑफ रिप्लाय के तहत दिए गए हमारे पिछले जवाब देखें।

2. आतंकियों के लिए जन्नत है पाकिस्तान: पाकिस्तान अपने आप को देखे और अपने ट्रैक रिकॉर्ड को देखे। वह ऐसा देश है जो आतंकवादियों को शरण देता है। उन्हें सुरक्षित पनाह देता है। वैश्विक आतंकवादी घोषित होने के बाद भी वहां उन्हें सजा नहीं मिलती।

3. कलह को हल करने का रास्ता केवल शांति: भारत को उकसाना बेहद निराशाजनक और गलत है। खास तौर पर तब, जब दो दिनों की चर्चा के बाद, हम सभी इस बात पर सहमत हुए हैं कि संघर्ष और कलह को हल करने के लिए शांति ही एकमात्र रास्ता हो सकता है।

जानिए भारत को क्यों करना पड़ा राइट ऑफ रिप्लाय का इस्तेमाल
संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन पर UN महासभा के प्रस्ताव पर इमरजेंसी स्पेशल सेशन बुलाया। इस दौरान वोट की व्याख्या करते हुए पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने जम्मू-कश्मीर का मसला उठाया था। मुनीर ने रूस-यूक्रेन युद्ध की तुलना भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे जम्मू-कश्मीर विवाद से की थी।

हालांकि, इसके बाद भारत की स्थायी सदस्य रुचिरा कम्बोज ने पाकिस्तान की इस बेसिर-पैर की टिप्पणी की निंदा की थी और संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

अब गुरुवार को भारत ने अपने राइट ऑफ रिप्लाय का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के उसी तुलनात्मक कमेंट पर फटकार लगाई।

भारत UNSC में दे चुका है मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट
2021-22 में भारत ने UNSC में अपने कार्यकाल के दौरान पाक में शरण पाने वाले मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट बनाई थी। जिनमें पांच नाम अहम थे- अब्दुल रहमान मक्की (लश्कर), अब्दुल रऊफ असगर (जैश), साजिद मीर (लश्कर), शाहिद महमूद (लश्कर), और तल्हा सईद (लश्कर)। लश्कर-ए-तैयबा के अब्दुल रहमान मक्की को जनवरी में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था।

हालांकि इन पांच नामों में से हर एक को चीन ने वीटो का इस्तेमाल करते हुए वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से रोक रखा था, जबकि UNSC के बाकी 14 सदस्य उनकी लिस्टिंग के लिए सहमत हो गए थे।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑