
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के फिनिक्स माल के सामने बुधवार को चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने बायपास से निकलने वाले वाहनों को रोका। साथ ही आग बुझाने का प्रयास भी किया।
आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत कूदकर बाहर निकले और उसने अपनी जान बचाई, लेकिन गिरने के दौरान ड्राइवर के चोट आई है। आग लगने के कारण बायपास पर लंबा जाम लग गया
आग लगने के बाद देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। इसके बाद मौके पर लंबा जाम लग गया
फायर ब्रिगेड का वाहन आग लगने के 15 मिनिट बाद पहुंचा और उसने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग राऊ की ओर जा रहे ट्रक में लगी थी।
