
आरोपी पिता के सरपंच भाई की बेटी ने क्वींस कॉलेज की स्कूल बस से किया धर्मिष्ठा के अपहरण का प्रयास..!
स्कूल बस के ड्राइवर ने बड़ी बेटी को दी अपहरण के प्रयास की सूचना..!
सरपंच की बेटी ने स्कूल बस के ड्राइवर से कहा कि धर्मिष्ठा की दोनों बड़ी बहनें भाग गई है इनके पापा छूट कर आने वाले हैं तो वह डर गई। ड्राइवर ने धर्मिष्ठा को सौंपने से किया इनकार!
बड़ी बेटी निकिता ने की राजेन्द्र नगर थाने में लिखित शिकायत।
निकिता के अनुसार तीनो बहनों को पिता और उनके रिश्तेदारों से है जान का खतरा!
राजेन्द्र नगर थाना पुलिस शिकायत को नही ले रही गंभीरता से,जबकि अपहरण के प्रयास की पूरी वारदात स्कूल बस और स्कूल केम्पस में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई है रिकार्ड।
राजेन्द्र नगर पुलिस पहले ही हत्या के अपराध को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में में बदल चार्जशीट पेश कर डाली !
आरोपी और उसके दोनों एसडीएम भाई समेत परिजन केस में समझौते के लिए लगातार तीनो बेटियों पर बना रहे है दबाब !
राजेन्द्र नगर पुलिस और आला अफसरों द्वारा हत्या के अपराध के अनुसंधान में जानबूझ कर की गई लापरवाही तथा 302 की बाजाय 306 की धारा में अपराध दर्ज करने को लेकर निकिता द्वारा पुलिस कमिश्नर समेत अनुसंधानकर्ता अधिकारी और पुलिस के आलाधिकारियों के साथ 11 लोगों के खिलाफ रिट पिटीशन भी उच्च न्यायालय पेश की है।
गौरतलब है कि आरोपी पिता की जमानत सत्र न्यायालय से पूर्व में अपराध की गंभीरता के आधार पर निरस्त की जा चुकी है।

