एरोड्रम पुलिस ने आरटीआई की आड़ में एक स्कूल संचालक को ब्लैकमेल करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है । फिलहाल आरोपित से पूछताछ जारी जिसमे कई खुलासे होने की उम्मीद है ।
एरोड्रम पुलिस ने क्षेत्र के एक स्कूल संचालक की शिकायत पर संजय मिश्रा के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है । संजय आईटीआई के माध्यम से जानकरी जुटाकर एक स्कूल संचालक को ब्लैकमेल कर रहे थे । संजय पर पूर्व में भी इसी तरह के मामले दर्ज है ।
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है । जिसमें कई नए खुलासे होने की उम्मीद है ।
