चीनी स्पाई बैलून के बाद अमेरिका में दिखा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट:अलास्का के ऊपर 40 हजार फीट पर उड़ रहा था, फाइटर जेट ने मार गिराया
अमेरिका में चीन के स्पाई बैलून के बाद शुक्रवार को एक और सदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट नजर आया। अलास्का के ऊपर उड़ रहे इस ऑब्जेक्ट को अमेरिकन एयरफोर्स के F-22 रैप्टर फाइटर ने मार गिराया।
अमेरिका में चीन के स्पाई बैलून के बाद शुक्रवार को एक और सदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट नजर आया। अलास्का के ऊपर उड़ रहे इस ऑब्जेक्ट को अमेरिकन एयरफोर्स के F-22 रैप्टर फाइटर ने मार गिराया। अमेरिकन नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे इस ऑब्जेक्ट की रफ्तार 64 किमी प्रति घंटे थी। इससे कॉमर्शियल फ्लाइट्स को खतरा था। वहीं, इसके आबादी के ऊपर गिरने की आशंका भी थी।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे शूट करने के आदेश दिए थे। पेंटागन के प्रवक्ता जनरल पैट राइडर ने बताया कि अटैक के बाद फ्लाइंग ऑब्जेक्ट टूटकर समुद्र में जा गिरा। इसका कुछ मलबा रिकवर हुआ है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह बैलून था, ड्रोन था या कुछ और। यह ऑब्जेक्ट कहां से आया और इसका मकसद क्या था, अमेरिकन एजेंसीज इसका पता लगाने की कोशिश रही हैं।
छोटी कार के आकार का था फ्लाइंग ऑब्जेक्ट
अभी तक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। पैंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि F-22 फाइटर ने उस वस्तु को मार गिराने के लिए AIM-9X मिसाइल का इस्तेमाल किया। यह फ्लाइंग ऑब्जेक्ट लगभग एक छोटी कार के आकार का था। स्पाई बैलून से काफी छोटा था। शुरुआती जांच में अमेरिकी अधिकारियों को फ्लाइंग ऑब्जेक्ट में सर्विलैंस इक्विपमेंट नहीं होने का अनुमान है।
शूटिंग से पहले 10 मील का हवाई क्षेत्र बंद किया था
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि एक्शन लेने से पहले अलास्का के डेडहॉर्स के ऊपर अमेरिकी एयरस्पेस के करीब 10 स्क्वायर मील के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने के फैसले का समर्थन किया है।
फ्लाइंग ऑब्जेक्ट नॉर्थ पोल की तरफ जा रहा था
ये ऑब्जेक्ट अलास्का के ऊपर 64 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ रहा था। नॉर्थ पोल की तरफ जा रहा था। तभी इसे फाइजर जेट ने मार गिराया। अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट के अधिकारी ने कहा कि फ्लाइंग ऑब्जेक्ट समुद्र में गिरने पर टुकड़ों में टूट गया।
राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई की। बाइडेन ने मीडिया से खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मिशन सफल रहा। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में अमेरिकी जेट फाइटर ने चीनी स्पाई बैलून को मार गिराया था। इसके बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया।
US ने 5 फरवरी को गिराया था चीनी स्पाई बैलून
अमेरिका के मोंटाना शहर में 2 फरवरी को चीनी स्पाई बैलून नजर आया था। 5 फरवरी को अमेरिकी वायुसेना ने कैरोलिना तट के पास F-22 फाइटर जेट से इसे मार गिराया था। इसके नष्ट हो जाने के बाद बाइडेन ने अपने फाइटर पायलट्स को बधाई दी थी। अमेरिका की इस कार्रवाई पर चीन ने सख्त ऐतराज जताया था। चीन ने कहा था कि बैलून तबाह करके अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं इस पूरे मामले के बाद अमेरिका ने कार्रवाई करते हुए चीन की 6 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


