अमेरिका की वॉर्निंग- रूस से तुरंत लौटें US सिटीजन:कहा- बेवजह अमेरिकी नागरिकों को पकड़ रहा रूस, बिना सबूत दे रहा सजा
रूस-यूक्रेन जंग को देखते हुए अमेरिका ने रूस में रह रहे अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने को कहा है।
रूस-यूक्रेन जंग को देखते हुए अमेरिका ने रूस में रह रहे अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने को कहा है। अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूसी अधिकारी बिना किसी वजह के गलत तरह से अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार कर सकते हैं, जिसे देखते हुए मॉस्को में स्थित अमेरिकी ऐंबैसी ने चेतावनी जारी की है। साथ ही किसी भी नागरिक को रूस न जाने की सलाह दी गई है।
रूस में अमेरिका ऐंबैसी के सामने एक बोर्ड पर रूसी सैनिक एर्टोम रोडिन की तस्वीर लगी है। इस पर लिखा है ‘ग्लोरी टु द हीरोज ऑफ रशिया’।
‘अमेरिकी धार्मिक कार्यकर्ताओं पर हो रही झूठी कार्रवाई’
ऐंबैसी ने कहा- रूसी अधिकारियों ने झूठे आरोपों पर अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई से वंचित रखा जा रहा है। सुनवाई के दौरान सबूत न होने पर भी उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। साथ ही रूसी अधिकारियों ने मनमाने ढंग से अमेरिकी धार्मिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्थानीय कानूनों को लागू किया है और धार्मिक एक्टीविटीज में लगे अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ संदिग्ध आपराधिक जांच कर रहे हैं।
पिछले साल भी जारी हुई थी चेतावनी
रूस ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब अमेरिकी नागरिकों को रूस छोड़ने के लिए कहा गया है। इस तरह की चेतावनी पिछले साल सितंबर में भी जारी की गई थी जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में आंशिक लामबंदी का आदेश दिया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि अमेरिका की ये चेतावनी कोई नई बात नहीं है क्योंकि वो ऐसा पहले भी कई बार कर चुके हैं।
बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी को सुनाई गई थी 9 साल की सजा
फेडरल सिक्योरिटी सर्विस(FSB) ने जनवरी में कहा था कि अधिकारियों ने जासूसी के शक में एक अमेरिकी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। पिछले साल दिसंबर में, अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्राइनर को वैप कैप्सूल रखने के आरोप में 9 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में प्रिजनर स्वैप के दौरान उसे रिहा कर दिया गया था। अमेरिका ने जांच के बाद आरोपों को झूठा ठहराया था।
वहीं एक पूर्व अमेरिकी मरीन पॉल व्हेलन को जासूसी के आरोपों में दोषी ठहराते हुए 16 साल की सजा दी गई है। अमेरिका ने इन आरोपों के भी गलत होने का दावा किया है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


