देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 5 बार पढ़ी गई

चीनी स्पाई बैलून के बाद अमेरिका में दिखा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट:अलास्का के ऊपर 40 हजार फीट पर उड़ रहा था, फाइटर जेट ने मार गिराया

अमेरिका में चीन के स्पाई बैलून के बाद शुक्रवार को एक और सदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट नजर आया। अलास्का के ऊपर उड़ रहे इस ऑब्जेक्ट को अमेरिकन एयरफोर्स के F-22 रैप्टर फाइटर ने मार गिराया।

Abhishek Raghuvanshi11 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका में चीन के स्पाई बैलून के बाद शुक्रवार को एक और सदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट नजर आया। अलास्का के ऊपर उड़ रहे इस ऑब्जेक्ट को अमेरिकन एयरफोर्स के F-22 रैप्टर फाइटर ने मार गिराया। अमेरिकन नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे इस ऑब्जेक्ट की रफ्तार 64 किमी प्रति घंटे थी। इससे कॉमर्शियल फ्लाइट्स को खतरा था। वहीं, इसके आबादी के ऊपर गिरने की आशंका भी थी।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे शूट करने के आदेश दिए थे। पेंटागन के प्रवक्ता जनरल पैट राइडर ने बताया कि अटैक के बाद फ्लाइंग ऑब्जेक्ट टूटकर समुद्र में जा गिरा। इसका कुछ मलबा रिकवर हुआ है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह बैलून था, ड्रोन था या कुछ और। यह ऑब्जेक्ट कहां से आया और इसका मकसद क्या था, अमेरिकन एजेंसीज इसका पता लगाने की कोशिश रही हैं।​​​​​​

तस्वीरों में खबर4 फोटो
फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अलास्का के ऊपर उड़ रहा था। इसे मार गिराए जाने से पहले डेडहॉर्स में एयरस्पेस बंद कर दिया गया था। (मैप प्रतीकात्मक है, सोर्स - BBC)पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी बिग्रेडियर जनरल पैट राइडर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने की जानकारी देते हुए।अमेरिकी वायुसेना ने 5 फरवरी को चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था। जिसके बाद अमेरिका ने बैलून का मलबा चीन को देने से इनकार कर दिया था।

छोटी कार के आकार का था फ्लाइंग ऑब्जेक्ट
अभी तक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। पैंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि F-22 फाइटर ने उस वस्तु को मार गिराने के लिए AIM-9X मिसाइल का इस्तेमाल किया। यह फ्लाइंग ऑब्जेक्ट लगभग एक छोटी कार के आकार का था। स्पाई बैलून से काफी छोटा था। शुरुआती जांच में अमेरिकी अधिकारियों को फ्लाइंग ऑब्जेक्ट में सर्विलैंस इक्विपमेंट नहीं होने का अनुमान है।

शूटिंग से पहले 10 मील का हवाई क्षेत्र बंद किया था
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि एक्शन लेने से पहले अलास्का के डेडहॉर्स के ऊपर अमेरिकी एयरस्पेस के करीब 10 स्क्वायर मील के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने के फैसले का समर्थन किया है।

फ्लाइंग ऑब्जेक्ट नॉर्थ पोल की तरफ जा रहा था
ये ऑब्जेक्ट अलास्का के ऊपर 64 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ रहा था। नॉर्थ पोल की तरफ जा रहा था। तभी इसे फाइजर जेट ने मार गिराया। अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट के अधिकारी ने कहा कि फ्लाइंग ऑब्जेक्ट समुद्र में गिरने पर टुकड़ों में टूट गया।

राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई की। बाइडेन ने मीडिया से खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मिशन सफल रहा। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में अमेरिकी जेट फाइटर ने चीनी स्पाई बैलून को मार गिराया था। इसके बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया।

US ने 5 फरवरी को गिराया था चीनी स्पाई बैलून
अमेरिका के मोंटाना शहर में 2 फरवरी को चीनी स्पाई बैलून नजर आया था। 5 फरवरी को अमेरिकी वायुसेना ने कैरोलिना तट के पास F-22 फाइटर जेट से इसे मार गिराया था। इसके नष्ट हो जाने के बाद बाइडेन ने अपने फाइटर पायलट्स को बधाई दी थी। अमेरिका की इस कार्रवाई पर चीन ने सख्त ऐतराज जताया था। चीन ने कहा था कि बैलून तबाह करके अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं इस पूरे मामले के बाद अमेरिका ने कार्रवाई करते हुए चीन की 6 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑