देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 12 बार पढ़ी गई

तेलंगाना:CM बोले-पुलिस स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाई तो सेना को बुलाया जाएगा

तेलंगाना के CM बोले- पुलिस स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाई तो सेना को बुलाया जाएगा (फाइल फोटो) मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
तेलंगाना के CM बोले- पुलिस स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाई तो सेना को बुलाया जाएगा

तेलंगाना के CM बोले- पुलिस स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाई तो सेना को बुलाया जाएगा (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K. Chandrasekhar Rao) ने कहा कि अगर राज्य में पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रही तो सेना को बुलाया जा सकता है.

हैदराबाद. कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे से निपटने के लिए 31 मार्च तक तेलंगाना सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का कुछ लोग पालन नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K. Chandrasekhar Rao) ने कहा कि अगर राज्य में पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रही तो सेना को बुलाया जा सकता है. लोग तब भी नियम तोड़ने से नहीं माने तो गोली मारने का आदेश भी दिया जा सकता है. मैं जनता से अपील कर रहा हूं, कृपया घरों से बाहर न निकलें.

सीएम चंद्रशेखर ने कहा कि तेलंगाना में 19,313 लोग विदेश से लौटे हैं. उनके सभी के पासपोर्ट जब्त किए जाएंगे और उनका क्वारंटाइन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जो क्वारंटाइन से भागने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए उनकी निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात और उनके पासपोर्ट जब्त करने का निर्णय लिया गया है.

जनता सख्ती से करे लॉकडाउन का पालन- सीएम

सीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी सब्जी विक्रेता महंगे दामों पर सब्जी बेकता पाया गया तो उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे. मैं जनता से लॉकडाउन और रात कर्फ्यू को सख्ती से पालन करने का अनुरोध करता हूं. चंद्रशेखर राव ने कहा कि  तेलंगाना में कोरोना के अब तक 36 केस सामने आए हैं.शाम 7 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

उन्होंने कहा कि सभी विधायकों और नगरसेवकों से कहा गया कि वह जनता को जागरूक करें. सभी बुजुर्गों को घर में रहना चाहिए. बता दें कि तेलंगाना में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है. सरकारी आदेश के अनुसार आवश्यक सामान की ढुलाई को छोड़कर राज्य की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी. सरकारी बसों, हैदराबाद मेट्रो, टैक्सी और ऑटो रिक्शा समेत किसी सार्वजनिक परिवहन सेवा की अनुमति नहीं होगी. सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 9:08 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 17 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 17 घंटे पहलेटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 18 घंटे पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 घंटे पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 18 घंटे पहलेशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।।India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 18 घंटे पहलेस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभवLifestyleस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभव 19 घंटे पहले
↑