इंदौर राज्य साइबर सेल पुलिस ने पीथमपुर की एक कंपनी के चीफ इंजीनियर के साथ हुए ₹9 लाख रुपए की ठगी में अपनी कार्रवाई पूरी करते हुए ₹9 लाख रुपए की राशि वापस कंपनी के चीफ इंजीनियर को लौटाई वही अब राज्य सायबर सेल की टीम 9 लाख की ठगी करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है
इंदौर राज्य साइबर सेल पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 1 माह पूर्व पीथमपुर कंपनी के चीफ इंजीनियर ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके खाते से 9 लाख रुपए अज्ञात आरोपी द्वारा ट्रांसफर कर लिए गए हैं जब इसकी जांच राज्य राज्य सायबर ने शुरू की तो पहले पैसों को रोकने के लिए बैंकों को पत्र लिखें और पैसा को रुकवाया वहीं आरोपियों द्वारा अलग-अलग पांच क्रेडिट कार्ड में यह राशि को ट्रांसफर करवाया गया था राज्य साइबर सेल ने ₹9 लाख की राशि को वापस चीफ इंजीनियर को लौटाया वही अब ठगी करने वाले आरोपियों की तलाश राज्य सायबर सेल पुलिस करने में जुटी है
