महाशिवरात्रि के अवसर पर 21 लाख दीपों से रोशन होगा शिप्रा तट
उज्जैन। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने गुरूवार को आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों के साथ बैठक की।
उज्जैन। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने गुरूवार को आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री अशोक प्रजापत, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री विशाल राजौरिया, महन्त रामेश्वरदास, शहर के विभिन्न समाजसेवी, समाजों के अध्यक्ष और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बैठक में कहा कि उज्जैन में आयोजित होने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम अपने आप में अनूठा होगा। यह कार्यक्रम भव्य स्तर पर जन-भागीदारी से आयोजित किया जायेगा। उज्जैन शहर का हरएक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करे और कार्यक्रम से भावनात्मक रूप से जुड़े। शहर के हर समाज के हर तबके के व्यक्ति को दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र में उत्सव का माहौल अलग होता है। यहां प्रत्येक पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार दीप प्रज्वलन का लक्ष्य बड़ा है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होना चाहिये। स्थानीय लोगों के उत्साह और वरिष्ठ लोगों के अनुभव से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि इस बार के सफल आयोजन से उज्जैन बहुत बड़ा ब्राण्ड बनेगा। प्रतिवर्ष हम इसे और बेहतर बनाने के लिये निरन्तर प्रयास किया जायेगा।
महापौर श्री टटवाल ने बैठक में कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के लिये अलग-अलग समितियां बनाई जायें। समितियों की बैठकों का आयोजन अलग से हो। वार्डवार भी बैठक आयोजित की जाये। शहर में दीपोत्सव कार्यक्रम के लिये एक वातावरण का निर्माण किया जाये। दीप प्रज्वलन के स्थान पर अनावश्यक भीड़ न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। सोशल मीडिया के माध्यम से शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी श्री आशीष पाठक ने जानकारी दी कि इस बार के कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने के लिये 20 हजार वॉलेंटियर्स की आवश्यकता होगी। विभिन्न समाजों के द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले वॉलेंटियर्स की सूची शीघ्र-अतिशीघ्र भेजी जाये। वॉलेंटियर्स को पास जारी किये जायेंगे। साथ ही पास पर घाट का नाम भी दर्ज किया जायेगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि इस बार का आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट होगा। हर स्पॉट पर हेल्पडेस्क और मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। उज्जैन शहर के लिये यह बहुत बड़ा इवेंट होगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जायेगा। उज्जैन शहर की ब्राण्डिंग होगी।
बैठक में समाजसेवियों द्वारा कार्यक्रम के सम्बन्ध में सुझाव दिये गये। इसमें कार्ड के पीछे कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी करने, कार्ड में प्रवेश द्वार का स्पष्ट उल्लेख करने, कार्यक्रम स्थल पर माईक व्यवस्था चाक-चौबंद रखने आदि सुझाव दिये गये। बैठक में जानकारी

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस 12 दिन पहले
MadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 18 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 37 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 90 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 194 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 203 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 339 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 379 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 20 गांवों के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया कलेक्टर ने शुरू कराई, उज्जैन के 9 गांव की जमीनें भी शामिल, 1370 करोड़ आएगी लागत 538 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainगणतंत्र दिवस पर नहीं फहराया तिरंगा मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल को भेजा जेल…. 666 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन से लौट रहे बाइक सवार कंटेनर में जा घुसे, एक की मौत 675 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainमहाकाल मंदिर में भस्म आरती को लेकर उगाही करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है 690 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainमहाकाल मंदिर पहुंची सीबीआरआई की टीम:मंदिर के प्राचीन और नए निर्माण की क्षमता की करेगी जांच 771 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainलड़की की ड्रेस में एटीएम में वारदात करने घुसे बदमाशो ने सीसीटीवी कैमरे पर किया ब्लैक स्प्रे… 775 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainपूर्व पार्षद और होटल कारोबारी गुड्डू कलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई 775 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 833 दिन पहले
Ujjainटाइम न्यूज़ से विशेष चर्चा में पंडित आशीष गुरु ने बताया सावन मास मे बाबा महाकाल के दर्शन का महत्व 852 दिन पहले
Ujjainमहाकाल की नगरी में श्री श्री उत्तम महाराज एवं समर्पण कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत 854 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainतंत्र-मंत्र के चलते काट दी कुत्ते की टांग.. 854 दिन पहले
Ujjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 855 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 855 दिन पहले
Ujjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 856 दिन पहले
Ujjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 860 दिन पहले
Ujjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 861 दिन पहले